
लोकेशन / सागर
दिनांक 28/06/23
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी सागर
स्लंग/ सागर जिले में इस वर्षा सीजन में अभी तक 138 मि.मी. औसत बारिश दर्ज की गई है।
जिले में स्थापित वर्षामापी केन्द्रों के रिकार्ड के अनुसार एक जून से आज तक केसली केन्द्र पर सर्वाधिक 294.2 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।
अधीक्षक, भू-अभिलेख कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले में स्थापित विभिन्न वर्षामापी केन्द्रों में एक जून से आज तक
सागर केन्द्र में 123.6 मि.मी.,
जैसीनगर में 226.8 मि.मी., राहतगढ में 107 मि.मी.,
बीना में 169.4 मि.मी.,
खुरई में 147.4 मि.मी,
मालथौन में 124.4 मि.मी.,
बण्डा में 55.3 मि.मी,
शाहगढ में 106.4 मि.मी, गढ़ाकोटा में 46.2 मि.मी,
रहली में 116.3 मि.मी,
देवरी में 138.6 मि.मी. तथा केसली में 294.2 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*