Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



कटनी (28 जून ) – जिले के नागरिकों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा सत्त प्रयासों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में विकासखण्ड बड़वारा अंतर्गत भनपुरा बरेली सामुदायिक भरभरा आश्रम से मुख्य पहुंच मार्ग के दो किलोमीटर मार्ग के निर्माण कार्य की लंबे अरसे से लंबित मांग भी कलेक्टर श्री प्रसाद के संवेदनशील प्रयासों से पूरी होनें जारी रही है।

कलेक्टर श्री प्रसाद ने भनपुरा बरेली सामुदायिक भरभरा आश्रम से मुख्य पहुंच मार्ग निर्माण हेतु एक करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति आदेश भी जारी कर स्थानीय ग्रामवासी सहित आश्रम से जुडे श्रद्वालुओं को एक बडी सौगात दी है। उक्त कार्य की क्रियान्वयन एजेंसी कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग कटनी होगी। कार्य पर होने वाला व्यय जिला खनिज प्रतिष्ठान मद के अंतर्गत विकलनीय होगा।

विदित हो कि विगत कलेक्टर श्री प्रसाद ने विगत माह विकासखण्ड बड़वारा के दौरे के दौरान भनपुरा बरेली भरभरा आश्रम पहुंचे थे। इस दौरान क्षेत्रीय ग्रामीणों एवं आश्रम में उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा पहुंच मार्ग न होने के कारण आवागमन में होने वाली परेशानियों से अवगत कराते हुए पहुंच मार्ग निर्माण करानें की मांग की गई थी जिस पर कलेक्टर श्री प्रसाद नें लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही करनें के निर्देश प्रदान किये थे।

विकासखण्ड बड़वारा में सामुदायिक भवन भरभरा से मुख्य पहुंच मार्ग निर्माण की महत्वपूर्ण सौगात मिलने पर ग्रामवासियों एवं श्रद्धालुओं में हर्ष का माहौल व्याप्त है तथा उन्होेंने कलेक्टर अवि प्रसाद को धन्यवाद ज्ञापित किया गया है।