Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

10 हजार रूपये का फरार आरोपी जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार

श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री मनीष खत्री एंव श्रीमान अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री कमलेश कुमार खरपूसे के निर्देशन में अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतु समस्त राजपत्रित अधिकारियों एंव समस्त थाना प्रभारियों को मुखविर तंत्र विकसित करने के लिये लगातार निर्देशित किया जाता है।

प्रकरण का एक आरोपी पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था। किन्तु एक आरोपी घटना दिनांक से फरार था जिसे गिरफ्तार करने के लिये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड द्वारा 10 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मेहगांव श्री आर0के0एस0 राठौर

के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मेहगाँव निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा दिनांक 30/06/23 को तकनीकी की मदद तथा मुखविर द्वारा सूचना के आधार पर थाना मेहगांव के अपराध क्रमांक 490/22 धारा 363 भादवि0 इजाफा धारा 365, 365ए, 376 (2) (एन) भादवि0 » पोस्को एक्ट 3 ( 2 ) व्ही, 3 ( 2 ) व्ही, ए, 3 ( 2 ) (डब्लू) (आई) एससी/एसटी एक्ट में फरार आरोपी हरीशंकर उर्फ कबूतर पुत्र विरजो उर्फ बृजकिशोर तोमर उम्र 24 साल निवासी ग्राम जमो थाना इंगलास जिला अलीगढ उत्तर प्रदेश से दबिश देकर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड लिया गया।

सराहनीय भूमिकाः- उक्त उल्लेखनीय कार्य में थाना प्रभारी मेहगांव निरीक्षक ओमप्रकाश मिश्रा, का. एएसआई रामप्रसाद, एएसआई रामप्रकाश शर्मा, प्रआर0 907 संजय पाण्डेय, आर0 611 मुनेश तोमर, आर0 1100 सतेन्द्र सिंह तोमर, आर0 1220 अवधेश गुर्जर, आर0 1312 बहादुर सिंह, आर0 130 रामखिलाडी, आर0 1133 गौरीशंकर, आर0 338 दिनेश मुदगल की महत्वपूर्ण भूमिका रही । ।