Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना देहात ब्यावरा, जिला राजगढ़ *जिले में अवैध शराब धरपकड़ अभियान के तहत कार्यवाही जारी* *ब्यावरा देहात की पुलिस टीम ने 1 मोटरसाइकिल तथा 80 लीटर देशी शराब सहित 74800 रुपये का मशरुका किया जप्त* अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस कप्तान के अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए कड़े निर्देश हैं वहीं लगातार अवैध शराब जब्ती की कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में थाना देहात ब्यावरा की पुलिस टीम ने आरोपियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई करते हुए दिनांक 24.06.21 अवैध शराब जप्त की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी श्रीमती किरण अहिरवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात ब्यावरा उपनिरीक्षक आदित्य सोनी एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 24.06.2021 को जुबली पेट्रोल पंप के पास, इंदौर रोड ब्यावरा मे अवैध रूप से शराब ले जा रहे आरोपी लोकेश कंजर उम्र 26 साल निवासी ग्राम दूधी थाना करनवास को मौके पर गिरफ्तार कर कब्जे से एक मोटर सायकल हीरो एचएफ डीलक्स बिना नम्बर की काले रंग की जिसपर नीले रंग का पट्टा है, जिसका चैचिस नम्बर MDLHA11ATF9L84245 एवं इंजन नम्बर HA11EJF9L19266 कीमती 70000- रू की एवं 40-40 लीटर क्षमता वाली दो केनो मे भरी 80 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती 4800 रुपये की जप्त कर कब्जा पुलिस लिया। आरोपी से जब्तशुदा शराब की कीमत मय मोटर सायकल के करीब 74800 रूपए आंकी गई है। आरोपी से उक्त शराब रखने एवं बेचने का लाइसेंस मांगने पर नहीं होना बताया गया उक्त आरोपी का कृत्य आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत दंडनीय पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध थाना ब्यावरा देहात में अपराध क्रमांक 238/2021 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अवैध शराब के विरुद्ध जारी कार्रवाई के चलते आरोपियों की धरपकड़ में थाना प्रभारी आदित्य सोनी, सउनि बने सिंह भील , आर. 792 विमल शर्मा, आर. 789 विकास व्यास का सराहनीय योगदान रहा।