Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 14, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

थाना कालीपीठ, जिला राजगढ़ वर्ष 2017 में अपहृत बालिका को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के चलते मिली सफलता

थाना कालीपीठ, जिला राजगढ़ *वर्ष 2017 में अपहृत बालिका को किया दस्तयाब, आरोपी गिरफ्तार* *पुलिस टीम के लगातार प्रयासों के चलते मिली सफलता* जिले में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपहृत बालक बालिकाओं की दस्तयाबी हेतू हर संभव प्रयास जारी हैं जिला पुलिस कप्तान द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों को इस ओर विशेष ध्यान देकर अपराधों के निराकरण बाबत लगातार निर्देश दिए जा रहे हैं जिसके चलते थाना कालीपीठ पुलिस टीम को सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी राजगढ़ श्री अंतर सिंह जमरा के मार्गदर्शन में अपहरण के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है । दिनांक 26/08/2017 को थाना कालीपीठ में फरियादी ने उपस्थित आकर बताया कि मेरी नाबालिक बहन दिनांक 25/8/17 की सुबह 9 बजे करीबन गांव में शासकीय स्कूल के पास हेडपंम पर पानी भरने का कहकर गई थी, जिसके देर रात तक वापस नही लौटने पर रिस्तेदारी में तलाश करने पर भी नही मिली जिसे कोई अज्ञात ब्यक्ति बहला फुसलाकर भागकर ले गया है फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कालीपीठ में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 154/2017 धारा 363 भादवि के तहत पंजीबद्ध किया गया। अपराध विवेचना के दौरान प्रकरण की अपहर्ता एवं आरोपी की तलाश हेतु पुलिस टीम आरोपी की तलाश में मुखबिर सूचना एवं लोकेशन के आधार पर राजस्थान राज्य के टोंक, गुजरात राज्य के एवं राजगढ़ जिले के संभावित स्थानों पर जाकर हर संभव प्रयास किये गए लेकिन आरोपी बहुत ही शातिर किस्म का होने एवं बार बार अपनी लोकेशन बदलने से पुलिस टीम को चकमा देता रहा । दिनांक 23.6.2021 मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि अपहर्ता राजकुमारी पिता रोड जी माली निवासी हिरणखेड़ा और एक लड़का बिरम सोंधिया निवासी कलिखेड़ा एक साथ खुजनेर रोड पर ग्राम सरेड़ी में हैं सूचना पर तत्काल विरम के पिता गोपाल को लेकर सूचना स्थल पहुंच कर देखा तो एक लड़का एक लड़की के साथ खड़ा था तब गोपाल ने बताया कि यही मेरा लड़का है तथा साथ मे खड़ी लड़की राजकुमारी माली निवासी हिरणखेड़ा है, मौके पर बीरम को पकड़ा और उसके कब्जे से नाबालिग पीड़िता को विधिवत दस्तयाब किया। नाबालिग बालिका से पूछताछ कर कथन लिये जिसके बताये कथनो के आधार पर प्रकरण में धारा 366,376,376 (2)(n)भादवि, 5/6 पाक्सो एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी बिरम सोंधिया, उम्र 29 साल निवासी ग्राम कलिखेड़ा थाना कोतवाली राजगढ़, जिला राजगढ़ को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर मेडिकल परीक्षण उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है । उक्त सराहनीय कार्य मे थाना प्रभारी कालीपीठ उनि जितेंद्र सिंह चौहान, सउनि मदनलाल यादव, आरक्षक 717 सुरेंद्र सिंह चौहान, आर 737 मनोज गुर्जर, महिला आरक्षक सध्या रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट