Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जनअभियान परिषद द्वारा महाविद्यालय में रखी कार्यशाला वेक्सीनेसन को लेकर किया जागरूक

ख़िलचीपुर तहसीलदार ने महाविद्यालय में किया युवाओं के साथ संवाद
खिलचीपुर news
गुरुवार को शासकीय महाविद्यालय ख़िलचीपुर में मप्र जनअभियान परिषद के द्वारा उच्च शिक्षा के युवाओ के साथ युवा शक्ति कोरोना मुक्ति अभियान में जुड़े छात्र-छात्राओं को वेक्सिनेशन हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से कार्यशाला रखी गयी जिसमे मुख्य अतिथि तहसीलदार महावि प्राचार्य प्रो पी डी गुप्ता रहे कार्यक्रम के आरंभ में विकासखंड समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद निलेश गुप्ता द्वारा छात्रों से वैक्सीनेशन लगवाने हेतु संवाद तहसीलदार खिलचीपुर द्वारा भी विद्यार्थियों को वैक्सीन लगवाने हेतु जागरूक करते हुए बताया कि वेक्सीन ही एक मात्र सुरक्षा का उपाय है आप सभी लगवाए व अपने सभी साथियों व परिवार के सभी सदस्यो को इसके लिए प्रेरित करे। वही तहसीलदार द्वारा छात्र छात्राओं को सफलता के लिए टिप्स दिए गए बताया गया कि सफलता एक दिन में प्राप्त नही होती इसके लिए कड़ी मेहनत व किताबो से जुड़े रहना एकमात्र तरीका है जिसके जरिये विद्यार्थी अपने लक्ष्य में सफलता प्राप्त कर सकते है। उन्होंने छात्रों को कहानी के माध्यम से भी जागरूक किया तथा स्वयं व उनके परिवार व मित्रों को वैक्सीन लगवाने हेतु प्रेरित किया तथा 1 जुलाई को आयोजित होने वाले महा वैक्सीनेशन अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का अनुरोध किया महाविद्यालय प्राचार्य गुप्ता द्वारा बताया गया कि महावि में प्रतिदिन कापियां जमा करने आ रहे विद्यार्थियों को प्रतिदिन 25-25 विद्यार्थियों के बेच में वैक्सीनेसन हेतु प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के समस्त अतिथियों का आभार मध्य प्रदेश जनअभियान परिषद के ब्लॉक समन्वयक नीलेश गुप्ता ने व्यक्त किया इस मौके पर महावि प्राचार्य प्रो पी डी गुप्ता, डॉ राजेश दांगी,प्रो डी के सूर्यवंशी,डॉ रामबाबू दांगी, हितेश गुरगेला, डी एस भिलाला, शाहिदा सिद्दिकी,भानु केवट,हरिओम गुरगेला, राय सिंह सहित कोरोना वालेंटियर्स विजय गुप्ता, यशवंत तोमर सहित महावि के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट