Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 18, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संभागीय ब्यूरो चीफ पंडित नंदन शर्मा

राष्ट्रीय नवाचार-मनावर-डाॅ कविता राम शर्मा परिंदा

आनंद के धाम जय श्री राम प्रतियोगिता विजेताओं की अयोध्या यात्रा के पांचवे ग्रुप ने अयोध्या के लिए प्रस्थान किया। प्रातः म.प्र. शासन संस्कृति मंत्री श्रीमती ऊषा ठाकुर एवं तुलसी मानस प्रतिष्ठान के कार्यकारी अध्यक्ष रघुनंदन प्रसाद शर्मा ने समस्त यात्रियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहना कर स्वागत किया।साथ ही उन्हें यात्रा के निर्देशों से अवगत करवाया। पश्चात मंत्री महोदय एवं मानस प्रतिष्ठान की पूरी टीम ने एयरपोर्ट पहुंचकर पुनः हवाई यात्रा की शुभकामनाएं देकर विदाई प्रदान की।इस दौरान उन्होंने अयोध्या यात्रा में पहली बार हवाई यात्रा में सफर करने वाले छात्रों से भी चर्चा कर उन्हें उत्साहित कर उनके अनुभव जाने।इस यात्रा में धार जिले के बाग से चयनित उच्च श्रेणी शिक्षक राजेंद्र सिंह झाला व मनावर से बख्तावरसिंह सोलंकी प्राथमिक शिक्षक ने फोन पर इस प्रतिनिधि को चर्चा में बताया कि हमे सौभाग्य प्राप्त हुआ है रामलला के एवं राम जन्मभूमि के दर्शन कर हम कृतकृत्य हो गये।आज हमें वायुयान द्वारा प्रयागराज लाया गया जहां त्रिवेणी संगम, चंद्रशेखर आज़ाद पार्क (अल्फ्रेड पार्क)जहां आजाद शहीद हुए थे तथा लेटे हनुमान के दर्शन करवाए गये। पश्चात हमे आर.आर.सी.टी.सी की बस द्वारा प्रयागराज से अयोध्या पहुंचाया गया। अयोध्या में हमें हनुमान गढ़ी,रामलला तथा निर्माणाधीन राम मंदिर, कारसेवक पुरम, रामकिंकर महाराज जी का आश्रम, नंदीग्राम,कनक मंदिर,दशरथ महल तथा पावन सरयू के दर्शन करवाए गये।