पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन ( भारतीय पुलिस सेवा) के निर्देशन में कुठला पुलिस के द्वारा सत्संग नगर स्थित एक घर में चोरी की नियत से घुसकर बछड़ा चोरी करने के आरोप में अमित उर्फ़ छोटू परोहा ( 30 साल) पिता निवासी शिवाजी नगर थाना कुठला को गिरफ्तार किया है।
शुक्रवार को सुभान ठाकुर उर्फ पर्णराज सिंह निवासी वार्ड नंबर 1 , बाल गंगाधर तिलक नगर कटनी के द्वारा पुलिस थाना कुठला में रिपोर्ट की गई कि रात्रि में करीब 11:30 बजे एक युवक घर में चोरी की नीयत से घुसा और परिवार जन के जाग जाने से भाग गया सुबह मालूम चला कि घर के आंगन में बंधे गाय-भैंसों में से गाय के एक बछड़े को चोरी कर लिया है । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कुठला में अपराध क्रमांक 561 /23 धारा 457, 458, 380 भारतीय दंड विधान पंजीबद्ध किया जाकर टी.आई. कुठला अरविंद जैन, सहायक उपनिरीक्षक श्याम नारायण सिंह, प्रधान आरक्षक अजय, आरक्षक सत्येंद्र के द्वारा घटनास्थल के आसपास पूछताछ पतासाजी और सीसीटीवी से एकत्र साक्ष्यों के आधार पर अमित परोहा पिता मन रमन परोहा 30 साल निवासी थाना कुठला को गिरफ्तार किया है । आरोपी ने पुलिस को पूछताछ पर बताया कि वह अत्यधिक शराब के नशे में पहले तो चोरी के लिए घर में घुसा परंतु घरवालों के जाग जाने पर भागते समय आंगन में बैठे हुए बछड़े को चोरी कर ले जा रहा था, जो कीचड़ में गिरने पर अपने कपड़े भी उतार दिया और बछड़ा को ले जाते समय रास्ते में आते जाते लोगों के द्वारा पकड़े जाने के डर से बछड़ा को छोड़ दिया। पुलिस द्वारा आरोपी का पुलिस रिमांड लिया जा कर पूछताछ की जा रही है।

More Stories
कटनी में 28 फरवरी को निकलेगी भव्य प्रथम निशान यात्रा, गूंजेगा बाबा श्याम का जयघोष
नगर की सफाई व्यवस्था को लेकर एक्शन मोड में निगमायुक्त सुश्री परिहार कार्य में लापरवाही बरतने पर वार्ड दरोगा को जारी होगा नोटिस रोजाना प्रातः कालीन स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी हकीकत का जायजा लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दें रहीं निगमायुक्त
कटनी नगर निगम की सख्त कार्रवाई: गंदगी फैलाने वाले दुकानदारों पर चालान, 4400 रुपये राजस्व वसूला