एस पाटीदार रिपोर्टर



लोकेशन:- मनावर।
विओ:——‘ग्राम भंवरिया के हाईवे रोड पर स्थित श्री गौड सेहरा ब्रह्माण समाज की कुलदेवी संस्थान में मां योगेश्वरी देवी के मंदिर के निर्माण के लिए प्रातःस्मरणीय, परमपूजनीय,तपोनिष्ठ श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज के परम हितेषी शिष्य पूज्य श्री योगेश जी महाराज के कर कमलों से विधि विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। मां योगेश्वरी साधको और ब्राह्मण समाजजनो की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। तत्पश्चात गोष्ठी हुई। गोष्ठी मे अर्थ पर भी विचार विमर्श हुआ। बगैर अर्थ के कुछ नही हो सकता ,के पंक्ति पर बातचीत हुई। बैठक मे सभी ने अपने अपने विचार व्यक्त किए। अवसर पर दिनेश मंडलोई, मांगीलाल भोपे, संस्कृत विद्वान रामेश्वर जी भार्गव ,संजय जोशी, वरिष्ठ पत्रकार मनोहर जी मंडलोई, अनिल जोशी,राजू जोशी, सुनील मंडलोई रवि शंकर भोपे, गोलू पंडित ,आचार्य प्रदीप मंडलोई, मधुसूदन मंडलोई ,पंडित गणेश मंडलोई, गोपाल जोशी,अक्षय शर्मा आदि शामिल थे।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन