वालिया चौहान रिपोर्टर


भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद रावण पर जानलेवा हमला उत्तर प्रदेश के सराहन पुर देवबंद में कुछ बदमाशों द्वारा गोलियों से हमला किया गया था जिसमें हमारे जांबाज नेता बाल बाल बचे हैं उसके विरोध में निंदा करते हुए माननीय राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन गंधवानी तहसीलदार के माध्यम से दिया गया जिसमें समाज संगठन इकाई गंधवानी के वरिष्ठ समाजसेवी एवं सिख समाज के समाजसेवी व भीम आर्मी के युवा कार्यकर्ता उपस्थित हुए साथ ही समाज के अन्य कई कार्यकर्ता द्वारा मोटरसाइकिल रैली निकालकर तहसील में पहुंचकर ज्ञापन दिया गया इस समय समाज के वरिष्ठ वालिया चौहान ने हमले की कड़ी निंदा की एवं चंद्रशेखर आजाद जी को जेड प्लस सुरक्षा दिलाने एवं हमलावरों पर तत्काल सख्त कार्रवाई करने की मांग की साथ ही दर्शन सिंह नारंग द्वारा भी कड़े शब्दों में निंदा कर हमला करने वालों पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की ज्ञापन देने में राजन सूर्यवंशी मांगीलाल सूर्यवंशी खूबचंद नागर गोलू सोलंकी राहुल सोलंकी नरेंद्र सोलंकी आदि कई युवा कार्यकर्ता उपस्थित थे

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*