शकील खान रिपोर्टर

मनावर/मनावर में लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया ।जिसमें चार टीमों ने भाग लिया ।फाइनल मुकाबला आरसीसी मनावर द्वारा जीता गया!
फाइनल मुकाबला प्रिंस मनावर तथा आरसीसी मनावर के बीच खेला गया जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीसी ने165 रन बनाए। जिसमे फैजान ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए अपने 65 रन के स्कोर में छह चौके , पांच छक्के लगाए। इस प्रकार 166 का टारगेट दिया गया। प्रिंस मनवार के बल्लेबाजों की शुरुआत अच्छी नहीं रही ।बलराम जल्दी आउट हो गए। उसके बाद कोई बल्लेबाज रुक कर बल्लेबाजी नहीं कर सका। सलीम और अमजद पठान की घातक गेंदबाजी के सामने प्रिंस 83 रन पर ऑल आउट हो गई। सलीम ने 4 और अमजद पठान ने 3 विकेट झटके। फाइनल के मैन ऑफ द मैच फैजान रहे। जिन्होंने 65 रन बनाए मात्र 33 गेंदों पर ।बेस्ट फील्डर टूर्नामेंट के सागर सक्सैना रहे।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन