Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एस पाटीदार रिपोर्टर

लोकेशन :- मनावर ।

विओ:–

“सन 1984 में बाबा जी ने यह राह दिखाई है, ननोदा के भक्तों ने उसे खूब अच्छी तरह से निभाई है” के तहत ग्राम वासियों द्वारा गुरुदेव की प्रेरणा से पदयात्रा प्रारंभ की। श्री श्री 1008 श्री गजानन जी महाराज ,अंबिका आश्रम, श्री बालीपुर धाम की प्रेरणा से विश्व शांति के लिए श्री राम सप्ताह जी पदयात्रा ननोदा से ओम्कारेश्वर हेतु प्रस्थान 5 जुलाई से प्रस्थान हुई। पदयात्रा का यह 40 वाॅ वर्ष है।
ग्राम ननोदा में बरसात का पानी नहीं गिरने से तथा गांव में अशांति होने से गांव के समस्त व्यक्तियों द्वारा बाबा जी से अनुनय विनय करने पर यह बताया कि आप सभी खड़ी सप्ताजी को ननोदा से ओंकारेश्वर पैदल जाना तथा वहां पर नर्मदा मां से प्रार्थना करना तब तुम्हारा कार्य सफल होगा। इसी से आप सभी उद्धार होगा ।इसी के चलते पदयात्रा प्रारंभ की। एक वर्ष के पश्चात ही गांव में पानी की बरसात होने लगी और गांव खुशहाल रहने लगा।सतगुरु सेवा समिति के जगदीश पाटीदार ने बताया कि सन् 2007 से बाबाजी के परम हितेषी शिष्य श्री योगेश जी महाराज बाबा जी के द्वारा बताए गए मार्ग पर चलकर इस कार्यक्रम का संचालन करते हैं ।बाबाजी के कहे अनुसार ग्राम मे नर्मदा जल आ गया और पानी पीने की समस्या दूर हो गई और जमाने भी सिंचित हुई। ग्राम के लक्ष्मण मुकाती, केशव भाई, जगदीश पाटीदार ,राम पाटीदार, तेजपाल बर्फा, गोविंद, मोहन जी बर्फा ,पन्नालाल बर्फा, कमल पाटीदार, दीपक पाटीदार, मोनू मालवीय ,ईश्वर पटेल ,लालाराम वर्मा आदि का वर्तमान मे सहयोग रहता है ।स्वर्गीय भगवान भाई मुकाती ,उद्धव जी मुकाती, कान्हा जी कोटवाल आदि द्वारा सर्वप्रथम खडी सप्ताजी यात्रा प्रारंभ की थी। जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, कपिल सोलंकी, मुकेश अंबानी पार्षद पति, विष्णु राठौड़ एवम अन्य आदि भक्त उपस्थित थे।