Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

🌐अंबाड़ा निवासी एडवोकेट कपिल ठाकर एवं अभिषेक ठाकर ने दिखाई मानवता।

🌐रात्रि में पशु से टकराकर घायल हुए व्यक्ति को 108 की मदद से पहुंचाया चिकित्सालय।

🌐ईमानदारी का परिचय देते हुए घायल व्यक्ति के जेब में रखे एक लाख रूपये सौपे परिजन को।

🔹गुढ़ीअम्बाड़ा —- इस दौर में जहां हर व्यक्ति एक दूसरे को कहीं ना कहीं लूटने में लगा हुआ है वही मानवता का परिचय देते हुए अंबाड़ा निवासी एडवोकेट कपिल ठाकर एवं अभिषेक ठाकर ने रात्रि मे घायल हुए व्यक्ति को 108 की मदद से जुन्नारदेव चिकित्सालय पहुंचाया एवं घायल व्यक्ति के परिवार के सदस्य को जानकारी देने के साथ ही जेब में रखे हुए एक लाख रुपए को परिजनों को सौपा। गौरतलब है कि अंबाड़ा बस स्टाप के पास स्थित अंबेडकर भवन से कुछ ही दूरी पर मुख्य सड़क मार्ग में शनिवार की रात्रि लगभग रात्रि 10:00 बजे के करीब एक व्यक्ति पशु से टकराने की वजह से घायल हो गया जिसकी वजह से वह लहूलुहान होकर अचेत अवस्था में पड़ा रहा जिसकी जानकारी लगते ही एडवोकेट कपिल ठाकर एवं अभिषेक ठाकर दोनों घटनास्थल पर पहुँचे एवं उस व्यक्ति के जेब में रखे हुए मोबाइल मे सुरक्षित किए गए नंबर पर कॉल करके उसकी पहचान की गई जो कि राजू साहनी पिता जगन्नाथ साहनी निवासी जामई वर्तमान मोहन काँलरी अंबाड़ा के रूप में पहचान की गयी। उसके बाद अधिवक्ता कपिल ठाकर एवं अभिषेक ठाकर के द्वारा तत्काल 108 एंबुलेंस को बुलवाकर उसकी मदद से तत्काल उस घायल को जुन्नारदेव चिकित्सालय पहुंचाया गया एवं स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई जिससे कि आरक्षक रम्मू उईके भी घटनास्थल पर पहुंचे। ईसमें सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि उस व्यक्ति के जेब में कागज में लपेट कर लगभग एक लाख रूपये रखे हुए थे जिसे उस घायल व्यक्ति के परिजनों को सौंपा गया उनके इस कार्य की क्षेत्रवासियों के द्वारा सर्वत्र सराहना की जा रही है।।


जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट