पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

बुधवार की रात करीब 2:00 बजे नेशनल हाईवे 30 पर कटनी से झुकेही के बीच हिंद ढाबा के पास सड़क पर बिगड़े खड़े एक 12 चक्का ट्रक क्रमांक UP 63 J 9286 से झुकेही की ओर से आ रहे 407 वाहन UP 72 T 4101 की भीषण टक्कर हो गई । दोनों वाहनों की भीषण टक्कर के फलस्वरुप 407 वाहन के केबिन में आग लग गई। सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी कुठला निरीक्षक अरविंद जैन के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक अवध भूषण दुबे, आरक्षक आलोक तिवारी एवं आरक्षक मनोज द्विवेदी के द्वारा फायर बिग्रेड से आग बुझाई जाकर क्रेन मशीन के द्वारा दुर्घटनाग्रस्त बहन को हाईवे के किनारे किया गया। बुरी तरह क्षतिग्रस्त 407 वाहन के चालक दिलीप वर्मा पिता महादेव वर्मा उम्र 36 साल निवासी ग्राम महोली माधवगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश की वाहन दुर्घटना में आई चोटों और आग से जलने से मृत्यु हो गई। पुलिस द्वारा जांच पर सड़क पर लापरवाही पूर्वक खड़े किए गए ट्रक चालक के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जा रहा है।

More Stories
सुप्रीम कोर्ट न्यूज़:- हाल ही में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला ने महेंद्र गोयनका से संबंधित एक मामले की सुनवाई से स्वयं को अलग (recuse) कर लिया है। सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने मामले पर असंतोष व्यक्त करते हुए टिप्पणी की, “इस केस में कौन हैं महेंद्र गोयनका,” और इसके पश्चात उन्होंने इस प्रकरण की सुनवाई करने से इंकार कर दिया।
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
43 वर्षों की निष्कलंक सेवा के बाद तेजभान सिंह सेवानिवृत्त, जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ सम्मान