जन कल्याण हेतु आयोजित की जा रही 21 दिवसीय शिव महापुराण कथा: संत शांतिदास महाराज जी
मेहगांव नगर के सुप्रसिद्ध सिद्ध पीठ श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर पर आगामी समय में आयोजित होने वाली 21 दिवसीय शिव महापुराण कथा को लेकर बैठक आयोजित की गई जिसमें कार्यक्रम के रूपरेखा को लेकर विशेष चर्चा की गई साथ ही आश्रम के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई बैठक में मंदिर महंत श्री श्री 1008 शांति दास जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित रहे जिन्होंने बैठक चर्चा के दौरान बताया आश्रम पर श्रावण मास के पावन पर्व पर विगत वर्षों से इस प्रकार के धार्मिक आयोजन किए जाते रहे हैं इसी के चलते दिनांक 13 जुलाई से 1 अगस्त तक शिव महापुराण कथा ,संकट मोचन हनुमत यज्ञ ,महा रुद्राभिषेक एवं विशाल संत सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है इन कार्यक्रमों का आयोजन जन कल्याण हेतु किया जा रहा है।जिसमें सभी नागरिक योगदान प्रदान कर पुण्य लाभ अर्जित करे।
गिरजेश पचौरी पत्रकार मेहगांव मोबाइल नंबर 9926264754

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया