बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया/ नगर में कुछ लोग रेलवे की जमीन पर लगातार कब्जा कर रहे हैं। हाल में एक ताजा उदाहरण मैगजीन लाइन क्षेत्र में सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति के द्वारा पहले से ही रेलवे की जमीन पर कब्जा कर भवन बनाया गया है। अब खाली पड़ी जमीन पर भी कब्जा कर लिया गया है। व्यक्ति के द्वारा दुकानों का निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। जानकर लोगों ने बताया कि आराधना स्कूल के पास इस व्यक्ति के द्वारा रेलवे की जमीन को कब्जा कर दुकानें किराए से दी जा रही है ।जबकि यहां पड़ी खाली सरकारी जमीन पर सार्वजनिक समारोह होते आए हैं। ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व खिरसाडोह व महादेवपुरी में रेलवे ने विभाग की बड़ी जमीन को कब्जा मुक्त कराया है ।वहीं रेलवे के अधिकारियों ने पिछले दिनों बंदा मोहल्ले में भी व्यवसाय का अतिक्रमण हटवाया था ।उसके बावजूद परासिया नगर में रेलवे की खाली जमीन पर लोग कब्जा कर रहे हैं।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*