Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 28, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर



*विभिन्न माध्यमों से शिकायतें सामने आने पर कलेक्टर ने विभागों से कराई कार्यवाही*

कटनी। जिले में सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी आवश्यकता से जुड़ी समस्याओं और शिकायतों के सामने आने पर कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसका त्वरित निराकरण करने कार्यवाही कराई जा रही है। अपनी शिकायतों और समस्याओं के अविलंब निराकरण से जनता में जिला प्रशासन और शासन को लेकर विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।
*कराया गया डब्ल्यूबीएम कार्य*
ग्राम नेगई पुल सिलोंडी से बीजापुरी मार्ग में अत्यधिक कीचड़ होने के संबंध में खबर संज्ञान में आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को इसके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए थे। निर्देश के परिपालन में कराई गई जांच में सामने आया कि उक्त सड़क का निर्माण कार्य और मार्ग चौड़ीकरण प्रगति पर है, जिसकी वजह से वहां पर बारिश के कारण अत्यधिक कीचड़ हो गया है। जांच उपरांत कार्यवाही करते हुए पीडब्ल्यूडी द्वारा उक्त मार्ग में डबल्यूबीएम कार्य कराया गया। जिससे वहां पर ग्रामवासियों को कीचड से निजात मिल सके और आवागमन सुगम हो सके।
*बनाई गई पुनरीक्षित नल जल योजना*
ग्राम इमलिया में नल जल योजना संचालित होने के बावजूद वार्ड क्रमांक 10 में पिछले एक वर्ष से जल प्रदाय न होने संबंधी शिकायत सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। निर्देश के परिपालन में प्रभारी उपयंत्री पीएचई को ग्राम निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा गया। निरीक्षण जांच में पाया गया कि वार्ड क्रमांक 10 ग्राम के अंतिम छोर में होने के कारण वहां तक पेयजल सप्लाई नहीं हो पा रही थी। जिसके निराकरण के लिए 17.31 लाख रुपए की पुनरीक्षित नल जल योजना बनाकर वरिष्ठ अधिकारियों को प्रेषित की गई है। शेष गांव में नलजल योजना के तहत निर्मित उच्च स्तरीय टंकी के माध्यम से जलप्रदाय किया जा रहा है। रेट्रोफिटिंग नल जल योजना का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है।
*बदले गए ट्रांसफार्मर*
ग्राम मढिया और ग्राम अमोघ में विद्युत आपूर्ति बंद होने संबंधी शिकायत विभिन्न माध्यमों से सामने आने पर कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा कार्यपालन अभियंता विद्युत विभाग को जांच कर शिकायत के तत्काल निराकरण के लिए निर्देशित किया गया था। निर्देश के परिपालन में की गई जांच में ग्राम मढिया और ग्राम अमोघ में पूर्व से स्थापित ट्रांसफार्मर फेल पाया गया। जिन्हें बदलकर उनके स्थान पर नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। इसके अलावा रीठी विद्युत वितरण केंद्र के ग्राम खोहरी में विद्युत पोल के गिरने की आशंका से संबंधी शिकायत डीसीसी के मध्यम सामने आने पर शिकायत की जांच कर कार्यवाही करने कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा निर्देशित किया गया। निर्देश पर की गई जांच में पाया गया कि पोल के नीचे और आसपास की मिट्टी लगातार धसक रही है। जिससे कभी भी पोल गिर सकता है। ऐसे में उक्त पोल को अन्यत्र सुरक्षित स्थान पर स्थापित किया गया।