Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 19, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अभिषेक नायक रिपोर्टर


========

कटनी (12 जुलाई ) – सोमवार को आयोजित होने वाली समय-सीमा की बैठक में माननीय उच्च न्यायालय जबलपुर में न्यायालयीन प्रकरण मे जवाब दावा प्रस्तुत करने के बाद भी साप्ताहिक जानकारी उपलब्ध नहीं कराये जाने पर न्यायालयीन प्रकरणों की समीक्षा नहीं हो पाने के कारण कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा गहन नाराजगी व्यक्त करते हुए 10 तहसीलदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस में संबंधितों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों एवं निर्देशों का पालन नहीं किये जाने एवं शासकीय कार्याे को अरूचि से संपादित करने तथा दायित्वों के पालन में लापरवाही बरतने पर नोटिस जारी कर तीन दिवस में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करनें के निर्देश दिए है।

इन्हे जारी हुआ कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा जिन तहसीलदारों को नोटिस जारी किया गया है उनमें श्री मनीष शुक्ला तहसीलदार बड़वारा, सुश्री नेहा जैन तहसीलदार विजयराघवगढ़, श्री राजेश कौशिक तहसीलदार रीठी, श्री आशीष अग्रवाल तहसीलदार कटनी नगर, श्री चन्द्रपाल इनवाती तहसीलदार कटनी ग्रामीण, सुश्री आकांक्षा चौरसिया तहसीलदार ढीमरखेडा, श्री गौरव कुमार पांण्डे तहसीलदार बहोरीबंद, श्री शशांक दुबे तहसीलदार स्लीमनाबाद, श्री चन्द्रपाल इनवाती तहसीलदार नजूल, श्री श्याम नंदन चंदेले तहसीलदार बरही का नाम शामिल है।