Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

एफएलएन प्रशिक्षण के दौरान डाइट प्राचार्य मनोज शुक्ला ने भी शिक्षको को समझाया।

एस पाटीदार रिपोर्टर

लोकेशन:-मनावर।

विओ:– विकास खंड स्तरीय प्रशिक्षण केंद्र शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में फाउनडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमैरेसी ( एफएलएन) के तहत चल रहे कक्षा तीन के प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस डाइट टीम ने अवलोकन किया एवं प्रशिक्षणार्थियों के साथ सार्थक चर्चा की।
डाइट प्राचार्य धार मनोज शुक्ला ने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों को साक्षरता व संख्या ज्ञान में दक्ष करना हैै। इसके लिए जो नवीन विधियां विकसित की गई है, राष्ट्रीय शिक्षा 2020 की योजना के तहत उनकी अवधारणा से ग्रहण कर बच्चों को सिखाना है। नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता एवम संख्या दक्षता का ज्ञान बच्चों के साथ साथ शिक्षकों को भी आवश्यक है।
प्रशिक्षण में डाइट व्याख्याता प्रमोद शर्मा, देशभूषण पांडे और राजेंद्र त्रिवेदी ने भी प्रशिक्षित किया। बीआरसीसी किशोर बागेश्वर ने बताया कि पूर्व में कक्षा पहली और दूसरी का प्रशिक्षण हो चुका है। इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए कक्षा तीसरी का प्रशिक्षण चल रहा है।
डाइट प्राचार्य शुक्ला जी व टीम द्वारा बहुत ही सहज अंदाज में प्रशिक्षण का महत्व समझाया गया। प्रशिक्षण के महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा भी की गई। स्कैफ्फोल्डिग की एक व्यवस्थित प्रक्रिया – मै करूं, हम करे,आप करे को सुव्यवस्थित ढंग से बताया गया। निपुण भारत पूरे देश मे एक समान पाठ्यक्रम लागू हुआ। पर्यावरण पेडोगाजी के उपयोग करने से शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार होगा। अन्न मय कोश ,प्राणमय कोश, मनोमय कोश, विज्ञान मय कोश, और आनन्द मय कोश के बारे मे बताया।सबसे अच्छी बात यह लगी कि प्राचार्य शुक्ला जी ने एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि हमारे मास्टर ट्रेनर्स बनकर शिक्षको को समझाया। जो कि सभी शिक्षको को बहुत ही अच्छा लगा।
प्रशिक्षण के दौरान आठ मास्टर ट्रेनर ,समस्त जन शिक्षक और प्राथमिक विभाग के शिक्षक एवम गुरूजी उपस्थित थे।