Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 21, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ग्राम पंचायत हड़ा मे सालो से ग्रामवासी ओर छात्र बच्चे किचड़ वाले रास्तो से जाने को है मजबूर, नही हो रहा कोई भी विकास के कार्य !

लोकेशन – पाटन (ग्राम पंचायत – हड़ा बरौदा)

विवेक तिवारी रिपोर्टर

पाटन विधानसभा के अंतर्गत ग्राम पंचायत हड़ा मे कई सालों से बरौदा से हड़ा के बीच बनी एक पुलिया बरसात मे ग्रामवासियो के लिए मुसीबत बन जाती है ग्रामवासियो का कहना है कि पूर्व सरपंच संजय गुरु एवं पूर्व सचिव राजेन्द्र पुरी से पहले कई बार शिकायत की गई थी लेकिन उनके द्वारा कोई भी कार्य को नही सुना गया, गांव के अन्दर जाने के सभी रास्ते कीचड़ से भरे हुये है जिसके कारण बरसात मे बच्चे स्कूल नही जा पाते ओर ग्रामिण भी बड़ी मुश्किल से आना जाना कर पाते है गाँव मे प्रवेश करने से ठीक पहले एक नाला बना हुआ है जिस पर छोटी सी पुलिया बनी हुई है ग्रामवासियो का कहना है कि थोड़ी सी बारिश मे पुलिया डूब जाती है जिससे ग्रामवासीयो का कई दिनो तक आना जाना रुक जाता है, ग्रामवासियो का कहना है कि कोई भी अधिकारी हमारी खोज खबर नही ले रहा है, ग्रामिणो ने बताया कि वर्तमान सरपंच अर्चना पटैल एवं वर्तमान सचिव ब्रिजेन्द्र पुरी के सामने भी यह समस्या रखी थी किंतु उनका कहना है कि सरकारी कागजो मे सड़क भी बन चुकी है ओर पुलिया भी बन चुकी है इसमे हम कुछ नही कर सकते ओर यह कह कर वर्तमान सरपंच ओर सचिव अपना पल्ला झाड़ लेते है ग्रामिणो का कहना है कि ऐसे मे हमारा जीवन यापन करना मुश्किल हो गया है पाटन विधानसभा के इतने पास होने के बावजूत भी हमे सड़क जैसी सुविधाये भी नही मिल रही है, ऐसे मे सबाल यह उठता है कि इतने सालो मे क्या ग्राम पंचायत मे सड़क निर्माण को लेकर कोई धनराशि नहीं आई ? और यदि राशि आई तो उस राशि का क्या हुआ ? क्या ऐसे भ्रष्टाचार किसी भी अधिकारी या सरकार को नही दिखाई देते ? या फिर ये कहा जाये कि प्रशासन इन्हे देखकर भी अनदेखा कर देती है