
लोकेशन/ सागर
दिनांक 13/07/23
जिला ब्यूरो चीफ भुजबल जोगी
स्लंग/ सागर जिला में पटवारी भर्ती फर्जीवाड़े के खिलाफ हजारों छात्रो ने किया विरोध प्रदर्शन सागर में आज सुबह पटवारी भर्ती में हुई अनियमितताओं के खिलाफ विशाल रैली एवं ज्ञापन देने के लिए समस्त छात्र ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया
जिसमें उन्होंने बताया कि यह पहला मौका रहा जब सागर के इतिहास में करीब 2000-2200 छात्रों का समूह सम्मिलित हुआ था और जिस में जमकर विरोध प्रदर्शन एवं शांतिपूर्ण ढंग से यह विरोध प्रदर्शन संपन्न हुआ
जिसमें छात्रों का दल व्यवस्थित तरीके से 02-02 की लाइन में चंदा पार्क सिविल लाइन से आरंभ हुई रैली जो आईजी ऑफिस जेल रोड से होते हुए गोपालगंज काली तिराहा से होते हुए एमएलबी स्कूल सिद्ध बाबा मंदिर होते हुए कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर करीब डेढ़ से 2 घंटों के इंतजार के बाद कलेक्टर से मुलाकात हुई इसी बीच सभी अभ्यार्थियों ने भजन-कीर्तन भी किया इस प्रदर्शन का समर्थन उन अभ्यार्थियों ने भी किया जो सिलेक्ट हुए हैं उनका भी मानना है कि अनियमितताएं हुई हैं और उनकी जांच हो
जबकि ज्ञापन लेने के बाद सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने आश्वासन दिया कि इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी
ज्ञापन देने में बी.पी दुबे, विनोद सोनी, संजय ठाकुर, देवेश कुमार सेन, राजेश्वर श्रीवास्तव एवं अन्य हजारों अभ्यार्थी विरोध प्रदर्शन में सम्मिलित रहे

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है