Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिला ब्यूरो चीफ आरिफ हुसैन

मध्यप्रदेश में ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 पटवारी भर्ती परीक्षा में हुए घोटाले की जाँच व पेपर लीक के खिलाफ कानून बनाने के लिए ज्ञापन दिया गया। अभी हाल ही में व्यापमं द्वारा ग्रुप 2 सब ग्रुप 4 पटवारी भर्ती परीक्षा से संबंधित टॉप 10 अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी की गई जिसमें टॉप10 छात्रों में से7 छात्र केवल ग्वालियर के NRI कॉलेज के परीक्षा केंद्र से है। साथ ही इन टॉपर की उत्तर पुस्तिका का अध्ययन करने पर हमें मिला है किछात्रों ने अपनी परीक्षा फॉर्म में अपने हस्ताक्षर हिंदी में किए हैं जबकि इन लोगों ने अंग्रेजी विषय के पेपर में25 में से 25 नम्बर प्राप्त किए है। इनमे से कुछ छात्र ऐसे है। जिन्होंने पहली बार एक्जाम दी और उसमें टॉप कर दिया।महिला अभ्यर्थी जिन्होंने पटवारी जोइनिंग के लिए प्राथमिकता दी है जबकि सर्वाधिक नम्बर होने पर पटवारी से उच्च स्तर की पोस्ट का विकल्प था। परीक्षा में उत्तर देते समय इन्होंने उन्ही विकल्पों का चयन किया है । जो कुछ विकल्प व्यापम द्वारा गलती से कुछ प्रश्नों के उत्तर में दिए गए थे। ऐसा प्रतीत होता है कि जैसे इन्हें व्यापम द्वारा जारी उत्तर पुस्तिका पहले ही मिल चुकी थी। सभी कारणों के साथ और भी घटनाएं हैं। जिससे समझ में आता है ग्वालियर के NRI कॉलेज में पेपर लीक को अंजाम दिया गया है । 1.उक्त भर्ती ,जिस परीक्षा एजेंसी से कराई जा रही है वह कंपनी केंद्र सरकार द्वारा ब्लैक लिस्ट की हुई है। फिर भी ESB ने इस ब्लैक लिस्टेड कंपनी को टेंडर दिया । 2.परीक्षा पेपर में प्रश्न को लेकर सवाल खड़े हुए हैं कि एक पेपर में30-35 प्रश्न गलत है, कुछ के उत्तर गलत है, कुछ ट्रांसलेट गलत है, कुछ डाटा से बाहर है फिर भी इनके इतने अधिक नम्बर आना सन्देह से भरा है। 3.जब परीक्षा चल रही थी तब ग्वालियर, मुरैना, सागर,के कुछ संदिग्ध पकड़ाए थे जो पैसा लेकर थम्ब क्लोन बनाकर फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे थे। 4. भर्ती परीक्षा में जानबूझकर परीक्षार्थि को पास के सेंटर छोड़कर400-500 किलोमीटर दूर सेंटर दिए गए। 5.जून2023 की खबर है कि ESB ने भर्ती बिना जैमर के करा दी गयी जबकि ऑनलाइन भर्ती परीक्षा में जैमर अत्यंत जरूरी है। 6.विगत वर्ष 2022 से शिक्षक भर्ती वर्ग 3 की परीक्षा में भी फर्जीवाड़ा सामने आया था जिसमे ANYDESK के जारिए स्क्रीन शेयर कर फर्जीवाड़े को अंजाम दिया गया था। ,तब भी यही ब्लैक लिस्टेड परीक्षा एजेंसी थी। *बेरोजगार युवाओं की मांगे*: ● पूर्ण परीक्षा की CBI जांच हो। ● टॉप 10 टॉपर्स की पूरी वीडियो ग्राफी जिसमें उनका रिस्पॉन्स टाइम प्रदर्शित होता हो उसे जारी किया जाए। ●उन्ही 10 टॉपर्स का विषय विशेषज्ञों की उपस्थिति में मीडिया ट्रायल कराया जाए। ● ये समस्त जांच समय बद्ध तरीके से 10 दिन में ही पूर्ण की जाए। ● उपरोक्त जांच पूरी होने तक डॉक्यूमेंटस वेरिफिकेशन और नियुक्ति की प्रक्रिया को लंबित किया जाए। ●आगे आने वाली समस्त परीक्षाओं में नॉर्मलाइजेशन को बंद कर परीक्षाओं को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाय। ●दिव्यांग कोटे में पात्रता हेतु कई अभ्यर्थियों द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र बनवाए जा रहे हैं। जिनकी जांच करवा कर दोषियों को सजा दो। उपरोक्त बन्दुओं से इस एग्जाम में धांधली की शंका मध्यप्रदेश के लाखों छात्रों के बीच व्याप्त हो रही है। उपरोक्त सभी बिन्दुओ की जांच कराकर छात्रों के समक्ष जांच का बौरा प्रस्तुत करें ताकि छात्रों का सरकार पर भरोसा सुदृढ़ हो। मध्यप्रदेश के समस्त युवाओं के हित में मध्यप्रदेश में पेपर लीक के विरुद्ध में कानून बनाया जाए। जिससे कि प्रावधान किया जाय जो भी व्यक्ति पेपर लीक का दोषी पाया जाता है उसे आजीवन कारावास की सजा मिले। इस दौरान निरंजन पटेल सरपंच(ग्राम रोड़धा),राडिया पड़ियार सामाजिक कार्यकर्ता, सुमसिंह रावत, भारत मौर्य सरपंच ,मुकेश रावत प्रदेश प्रभारी जयस,कादु सिंह डुडवे,नरेश सोलंकी ,सुनील चौकिया, संजय हरवाल,पिंटू पटेल ,दिलीप पटेल पार्षद अलीराजपुर, रिकेश पटेल, मालूसिंग मौर्य, गंगा डावर, सोनू चौहान, नीलम चौहान, हेमराज भिंडे, रणजीत सिंह डुडवे, महेन्द्र सस्तिया, सादू सस्तिया, वालसिंह भिंडे, विजय कनेश,नवलसिंह रावत,संदीप मौर्य, संजय मंडलोई, सुभाष रावत ,दिनेश चौहान ,कैलाश डावर आदि तमाम हजारों बेरोजगार युवा साथी मौजूद थे।