महेश गणावा रिपोर्टर


अलीराजपुर – आधार कार्ड ऐसे तो जीवन का आधार है , पर अब यही आधार को अपडेट करवाने के लिए आधार सेंटरों पर लंबी लाइनें लग रही है , आम – जन को परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है , जोबट जैसे एक बड़े ब्लॉक में एक ही आधार सेंटर होने से आम – जन आधी रात से ही लाइनों में खड़े दिखाई देते है , ओर ऐसी विपरीत परिस्थितिया जिले में बनी हुई है , नवागत कलेक्टर महोदय अलीराजपुर जैसे ट्राईबल छेत्र में पहले ही शिक्षा का मापदंड कम ही पाया जाता है , शिक्षा जागरूकता अभियान के बाद यहां ग्रामीण छेत्रो के लोग अपने बच्चों को पढ़ाने की सोच भी रहे है पर आधार कार्ड की मारामारी के चक्कर मे कई लोग अपने बच्चों को शिक्षा से वंचित कर देंगे , महोदय प्राइवेट संचालको को आधार सेंटर चलाने की परमिशन मिले या सरकारी आधार सेंटरों की संख्या बढ़ाने से ही इस समस्या का समाधान हो पाएगा , जनहित से जुड़े मुद्दे को तत्काल सज्ञान लेकर , आम – जन को राहत दिलवाना चाहिए ताकि , आम – जन का शासन – प्रशासनिक पर भरोसा कायम रहे ।

More Stories
कायाकल्प अभियान CHC मझौली में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता का हुआ बाह्य मूल्यांकन
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*