वार्ड पार्षद प्रत्यासी की बहिन व बहिनोई की दबंगई,नाली का पानी रोका,
➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿
गली में भर रहा पानी,वार्ड वासियों ने शिकायत कर प्रशासन से लगाई गुहार
➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿➿
लहार.. लहार नगर में एक अजब गजब मामला सामने आया है,लहार नगर के वार्ड 15,साकेत नगर के निवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को एक लिखित शिकायत की है,जिसमे लिखा गया है कि वार्ड 15 के लिये चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे प्रत्यासी के बहिन और बहिनोई की दबंगई की शिकायत की गई है,लिखित शिकायत के मजमून के अनुसार वार्ड 15 साकेत नगर में गोबिंद बघेल अतरौली बालों के मकान में किराए से रह रहे शासकीय शिक्षक व उनकी पत्नी द्वारा शासकीय नाली में खण्डा रख कर नाली को जाम कर दिया गया है,जिस कारण से पानी की निकासी नही हो पा रही है और गली में आम रास्ते मे पानी भर रहा है,वार्ड वासियों द्वारा प्रशासन से गुहार लगाई गई है कि वार्ड प्रत्यासी के बहिन बहिनोई को समझाइश दे कर नाली खुलवाए और उन पर कार्यवाही करने का कष्ट करें,।।।
लहार से मोनू उपाध्याय की रिपोर्ट



More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है