





पंकज राधेश्याम दुबे रिपोर्टर
*लोकेशन – काराबोह/मोरडोंगरी*
थाना उमरेठ के अंतर्गत आने वाली पंचायत मोरडोंगरी खुर्द का ग्राम काराबोह नदी में दिनाँक 13 जुलाई 2023 की रात्रि को लगभग 9.00 बजे के दरम्यान ईटावा निवासी मुकेश साहू उम्र 36 वर्ष काराबोह नदी में वह गया,उमरेठ थाना प्रभारी श्री तरुण सिंह मरकाम ने बताया कि रात्रि में मुकेश साहू मोरडोंगरी बाजार चौंक से किराना समान लेकर उसके घर ईटावा लौट रहा था तभी तेज बारिश के चलते सभी नदी नाले उफान पर चल रहे थे, तो वहीं काराबोह नदी में रपटे पर से नदी चल रही थी उसी वक्त मुकेश उसकी स्कूटी वाहन से नदी पार कर रहा था,तभी नदी में पानी का बहाव तेज हो गया और मुकेश नदी में वह गया। परिजनों के द्वारा पुलिस डायल 100 पर सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस एवं N.D.R.F. की टीम ने ढूंढा 14 जुलाई को शुक्रवार प्रातः लगभग 7.00 बजे घटना स्थल से 5 किमी की दूरी पर मुकेश का शव मिला जिसे पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया और पोस्ट मार्डम कर शव को परिजन के सुपुर्द किया गया, उमरेठ थाना प्रभारी श्री मरकाम के सांथ पुलिस दल में प्रधान आरक्षक आलोक, दिनेश सिंह बघेल, आरक्षक प्रकाश दहींकर आदि घटना की जांच में शामिल रहे,
आपको बता दें कि आज से 4 वर्ष पूर्व भी उक्त नदी पर छिंदवाड़ा नगर निवासी नीलेश अवस्थी भी नदी में वह गया था।

More Stories
पवन चक्की के भारी वाहन रौंद रहे प्रधानमंत्री सड़क, प्रशासन मौन! *किसानों और ग्रामीणों की जीवनरेखा बनने जा रही सड़क अब गड्ढों में तब्दील
नवनियुक्त जयस कार्यकारिणी अध्यक्ष जीवन ठाकुर और जिला अध्यक्ष भारत सिंह गामड़ का स्वागत*
बुढ़मू में लकड़ी माफियाओं का आतंक, सखुआ–महुआ–बर के पेड़ खतरे में।।