पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*किसान हित एवं सुविधाओं के मद्देनजर केन्द्र खोलने का लिया गया निर्णय*
कटनी (14 जुलाई )- किसानों की सुविधा और किसान हित के मद्देनजर विधायक मुड़वारा संदीप जायसवाल की अनुशंसा पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति चाका के तहत हिंद एनर्जी एण्ड कोल वेनिफिकेशन इंडिया लिमिटेड को समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द उपार्जन हेतु खरीदी केन्द्र बनाया गया है। यह केन्द्र अगले एक सप्ताह के भीतर शुरू हो जायेगा।
कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला उपार्जन समिति की बैठक मे इसका अनुमोदन किया गया है और वर्षा के मद्देनजर एक ही उपार्जन स्थल पर किसानों की अधिक भीड का जमावडा न हो इसलिए यह अतिरिक्त केन्द्र बनाया गया है। इसके अलावा जिले में आठ उपार्जन केन्द्रो से समर्थन मूल्य पर मूंग एवं उड़द की खरीदी का कार्य जारी है।

More Stories
कटनी आर पी एफ (RPF)पुलिस नें रेलवे केबल चोरी का बड़ा खुलासा: 4 आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार, 1 फरार, रिसीवर भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
खेत में छिपा था शराब का जखीरा, पुलिस की दबिश में बड़ा खुलासा — दो आरोपी फरार
ऑपरेशन शिकंजा: कैमोर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 72 हजार की अवैध देशी शराब जब्त — एक गिरफ्तार, सप्लायर फरार