Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 5, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ अमित परौहा

लोकेशन – पनागर

जबलपुर न्यूज़- 16/07/2023 जबलपुर जिले की सीमा से लगे हुए ग्रामीण क्षेत्र कुश्नेर का मामला सामने आया है यहाँ पर लोगों के अन्तिम संस्कार के लिए नहीं हैं शान्ति धाम ।
जबलपुर जिले की विधान सभा क्षेत्र 101 पनागर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत कुश्नेर नई बस्ती का मामला ।
ग्रामीणों ने मीडिया को बताया कि ग्राम पंचायत कुश्नेर व कारीबाह के पास बने ओबर ब्रिज के पास एन एच 30 नेशनल हाइवे के बाजू में किया जा रहा है अन्तिम संस्कार ।
विगत लम्बे समय से गाव के लोगों की मांग लगातार शासन प्रशासन से की जा रही है ।पर हर बार की तरह केवल आश्वासन दे कर टाल दिया जाता हैं । और कुछ लोगों के द्वारा बताया गया है कि यहाँ पर मुक्ति शान्ति धाम बनने के लिए कुछ लोगों ने दान पत्र के रुप में जगह दे तो दी है पर आज दिन तक मुक्ति धाम की कोई भी व्यवस्था नहीं हो पाई है ।
जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार के द्वारा इस समस्या का समाधान करने के लिए विचार्य विमर्श करना पड़ेगा । आज हालत ये है बरसते पानी में ओपन ग्राम पंचायत के व्यक्ति का अन्तिम संस्कार नेशनल हाइवे के किनारे किया गया । आने जाने वाले लोगों ने इस प्रकार से हो रहें अन्तिम संस्कार को लेकर काफी सम्वेदना जाहिर की ।
इस ओर ध्यान नहीं-लोगों ने बताया कि ग्राम पंचायत सरपंच शैलेश पटेल का इस ओर ध्यान नहीं है ।
वही पूर्व विधायक और सरपंच भी ने समस्या का समाधान करने में  विफल रहे हैं । आज मध्यप्रदेश सरकार जहा बड़े बड़े विकास कार्य के लिए घोषणा कर रहा हैं और भूमि पूजन कर भूल जाता हैं ।क्या इसी को विकाश कहा जाता हैं ।
पीड़ित की मांग- ग्राम पंचायत निवासी मुकेश प्रजापति ने बताया कि आज इस ओर ध्यान देने की जरुरत है ।जनप्रतिनिधि व जिला प्रशासन ध्यान दे ।