Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन ( भारतीय पुलिस सेवा ) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कटनी श्री मनोज कुमार केडिया के निर्देशन एवं सीएसपी कटनी श्री विजय प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में कुठला पुलिस को पुलिस मुख्यालय भोपाल के द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान में एक साथ तीन मामलों में सफलता मिली है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय, भोपाल के द्वारा नाबालिग बालक – बालिकाओं के गुम होने की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा तत्परता पूर्वक कार्यवाही कर गुम नाबालिग बालक – बालिकाओं को दस्तयाब कर परिवारजन को सौंपे जाने हेतु ऑपरेशन मुस्कान चलाया जा रहा है।

ऑपरेशन मुस्कान के अंतर्गत टी.आई. कुठला अरविंद जैन के नेतृत्व में कुठला पुलिस को हाल ही में तीन नाबालिग बालिकाओं के गुम होने के तीन मामलों में सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 12.06 2023 को पुलिस चौकी बिलहरी अंतर्गत सत्रह वर्षीय नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 526 / 23 धारा 363 भारतीय दंड विधान में नाबालिग बालिका को उपनिरीक्षक अरुण सिंह एवं प्रधान आरक्षक संतोष प्रजापति के द्वारा हरियाणा राज्य के रेवाड़ी जिला अंतर्गत थाना बावल क्षेत्र से दस्तयाब कर बालिका को सकुशल परिवार जन को सौंपा गया।

दिनांक 30.06 2023 को थाना कुठला अंतर्गत एक गांव से सोलह वर्षीय नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 570 / 23 धारा 363 भारतीय दंड विधान में नाबालिग बालिका को प्रधान आरक्षक अजय यादव एवं प्रधान आरक्षक नरेंद्र पटेल के द्वारा जबलपुर शहर से थाना घमापुर क्षेत्र अंतर्गत दस्तयाब कर नाबालिग बालिका को सकुशल परिवार जन को सौंपा गया।

दिनांक 06.07. 2023 को थाना कुठला अंतर्गत सत्रह वर्षीय नाबालिग बालिका के गुम होने की रिपोर्ट पर दर्ज अपराध क्रमांक 583/ 23 धारा 363 भारतीय दंड विधान में नाबालिग बालिका को सहायक उपनिरीक्षक ईश्वर बागरी प्रधान आरक्षक नंदकिशोर अहिरवार एवं प्रधान आरक्षक राजेश चौधरी के द्वारा राजस्थान राज्य के जिला नागौर अंतर्गत पुलिस थाना नावा शहर अंतर्गत से दस्तयाब कर नाबालिग बालिका को सकुशल परिवार जन को सौंपा गया है। पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन ( भारतीय पुलिस सेवा ) के द्वारा उक्त तीनों मामलों में नाबालिक बालिकाओं को तत्परता पूर्वक हरियाणा, राजस्थान और जबलपुर से दस्तयाब करने में टी.आई. कुठला अरविंद जैन एवं उनकी टीम को पुरस्कृत किया है।