Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

चल रहे नर्सों के आंदोलन में पहुंचे कांग्रेस विधायक कहा भोपाल तक लडूंगा आपके साथ आप की लड़ाई दिन रात मरीजों की सेवा करने वाली नर्सों को बताया दैवीय स्वरूप।


*Girraj_sharma_gwalior_04,07,2021*

नर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश 11720 के बैनर तले प्रदेश भर में चल रहे नर्सों के आंदोलन में कॉंग्रेस विधायक प्रवीण पाठक हुए सामिल नर्सो से कहा में आपकी आवाज बनकर आपकी लड़ाई ग्वालियर से भोपाल तक लडूंगा।

मध्य प्रदेश नर्सेस एसोसिएशन के आह्वान पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेस द्वारा की जा रही अनिश्चितकालीन हड़ताल के क्रम में आज जयारोग्य चिकित्सालय परिसर में दिए जा रहे धरने में पहुंच कर विधायक पाठक ने कहा कि मैं आपकी, आपके हक की लड़ाई ग्वालियर से लेकर भोपाल तक लड़ूंगा। विधायक प्रवीण पाठक ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि मैं कंधे से कंधा मिलाकर आप लोगों के साथ खड़ा रहूँगा और समर्थन करूँगा, उन्होंने कहा कि मेरा सरकार से आग्रह है कि कोरोना संकट के समय अपनी जान की परवाह किए बिना मानव सेवा करने वालीं नर्सेस की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करें और प्रदेश भर की नर्सेस स्टाफ के सम्मान का ध्यान रख कर उनकी माँगे मानी जाएँ, क्योंकि जितनी भी माँगे की जा रही हैं वे आसमानी नहीं हैं, धरातल पर आवश्यकता अनुसार हैं जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बग़ैर सेवा की है, आज सरकार की ज़िम्मेदारी है कि उनकी माँगे पूरी की जाएँ । विधायक पाठक ने कहा कि यदि सरकार माँगे नहीं मानेगी तो मैं स्वयं अपने विधायक साथियों के साथ सरकार के ज़िम्मेदार लोगों से बात करूँगा । सरकार को शर्म आना चाहिए कि नि:स्वार्थ सेवा करने वाली दैवीय स्वरूपों को अभी धरना देना पड़ रहा है । प्रभु कभी माफ़ नहीं करेगा।