
ग्वालियर दक्षिण विधायक प्रवीण पाठक को जब यह सूचना मिली कि प्रशासन की टीम नजर बाग मार्केट में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के नाम पर दुकानों को सील करवा रहे हैं तो विधायक पाठक तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रशासन की टीम को लीड कर रहे एसडीएम अनिल बनवारिया से कहा कि व्यापारी भाइयों को पहले लॉकडाउन ने मारा अब आप मत मारो साहब !! व्यापारियों को चैन से अपना व्यापार करने दें..

ग्वालियर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस विधायक प्रवीण पाठक को जब यह सूचना मिली कि प्रशासन की टीम नजर बाग मार्केट में कोरोना गाइडलाइन का पालन कराने के नाम पर दुकानों को सील करवा रहे हैं,तो विधायक पाठक तत्काल मौके पर पहुंचे और प्रशासन की टीम को लीड कर रहे एसडीएम अनिल बनवारिया से कहा कि व्यापारी भाइयों को पहले लॉकडाउन ने मारा अब आप मत मारो साहब !! व्यापारियों को चैन से अपना व्यापार करने दें, बाजारों में भीड़ होने की सूचना पर अचानक प्रशासनिक अमला आज शाम नजर बाग मार्केट में पहुंचा और दो दुकानों को सील कर दिया जैसे ही विधायक पाठक मौके पर पहुंचे उन्होंने प्रशासन से तय वक्त पर खुली दुकानों के सील करने का कारण पूछा तो प्रशासन के पास सिर्फ एक जवाब था बाजार में भीड़ हो रही है, विधायक ने प्रशासन से कहा कि जब व्यापारी सभी सरकारी नियमों के तहत कोरोना गाइडलाइन का पालन कर रहे हैं, तो आप भीड़ का बहाना बनाकर हमारे व्यापारी भाइयों को बेवजह परेशान क्यों कर रहे हैं ? इसके बाद प्रशासन ने उक्त सील दुकानों को दूसरे दिन खोलने का आश्वासन देकर मामला शांत करवाया है।

More Stories
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
ग्वालियर में पंच दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ कल से
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है