Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

राजस्थान स्थित बूंदी पुलिस ने लकड़ी काटने के आरोप में 53 साल बाद 7 बुजुर्ग महिलाओं को गिरफ्तार कर उन्हें कोर्ट में पेश किया है. इन महिलाओं पर आरोप है कि 53 साल पहले यानी साल 1971 में युवा अवस्था के दौरान इन महिलाओं ने जंगल से अपने घर में खाना बनाने के लिए कुछ लकड़ियां कांटी थी. उस समय जिले के हिण्डोली वन क्षेत्र में तैनात अधिकारियों ने करीब 12 महिलाओं के खिलाफ हिण्डोली थाने में मामला दर्ज करवाया था. तब से लेकर अब तक यह महिलाएं पुलिस कार्रवाई से दूर थीं, जिसके चलते पुलिस ने मामले में कार्रवाई करने में 53 साल का वक्त लगा दिया.

वहीं, 12 महिलाओं में से 3 महिलाओं की मौत हो चुकी है. पुलिस ने मामले में 7 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है और 2 अन्य महिलाएं फरार हैं जिनकी तलाश जारी है. जब कोर्ट में महिलाओं को पेश किया गया तो इन बुजुर्ग महिलाओं को देखकर हर कोई हैरान रह गया क्योंकि कोई महिला अपने बेटे के सहारे तो कोई बैसाखी के सहारे कोर्ट में पेश होने पहुंची थीं. जहां कोर्ट ने भी बयान लेकर सभी महिलाओं को 500-500 रुपये के मुचलके के बाद उन्हें रिहा कर दिया.

कोर्ट में पेश होने आई मोतीबाई ने कहा कि हम हमारे घर में खाना बनाने के लिए लकड़ियां लाते थे. हमें नहीं पता था कि आज हमें पुलिस पकड़कर ले जाएगी. लकड़ी काटने के दौरान वन विभाग के अधिकारी हमारा रजिस्टर में हमारा नाम लिख लेते थे. अगर हम हम लकड़ियां नहीं लाते तो हमारे घर पर खाना नहीं बन पाता. इसलिए लकड़ी काटना हमारी मजबूरी थी.

यह सभी महिलाएं गरीब परिवार से आती हैं. ये सभी भले ही हिंडोली वन क्षेत्र की महिलाएं थीं लेकिन शादी के बाद यह अलग-अलग इलाकों में चली गई थीं. बूंदी पुलिस भी इन महिलाओं को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार कर बूंदी लाई है. वहीं, इन महिलाओं ने कभी नहीं सोचा था कि लकड़ियां काटने के चक्कर में उन्हें पुलिस स्टेशन के चक्कर काटने पड़ेंगे. जैसे ही कोर्ट ने 500 रुपये के मुचलके पर इन महिलाओं को रिहा किया तो 500 रुपये का चालान भरने तक के लिए भी उन्हें इधर-उधर देखना पड़ा, क्योंकि उनके लिए 500 रुपये देना आसान नहीं था. मजदूर महिलाओं की माने तो इन 500 रुपये से 2 से 3 दिन तक का घर खर्ज निकल सकता था.