Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 3, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उत्तर प्रदेश के एक यू-ट्यूबर तसलीम के घर पर आयकर विभाग ने छापा मारा है, जिसमें 24 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं. अधिकारियों ने कहा कि तसलीम काफी वर्षों से यू-ट्यूब चैनल चला रहा है और अब तक 1 करोड़ रुपये कमा चुका है. यू-ट्यूबर पर आरो हैं कि उसने गैर-कानूनी तरीके से पैसे कमाए हैं. हालांकि इन आरोपों को उसके परिवार ने सिरे से खारिज कर दिया है.

यूपी के बरेली का रहने वाला तसलीम शेयर मार्केट से जुड़े वीडियोज बनाता है और इनकम टैक्स भी भरता है. यह दावा उसके भाई फिरोज ने किया है. फिरोज का कहना है कि Trading Hub 3.0 के नाम से उसका भाई यू-ट्यूब अकाउंट मैनेज करता है.

उन्होंने दावा किया कि उसने यू-ट्यूब से हुई 1.2 करोड़ रुपये की आय पर 4 लाख रुपये चुका दिए हैं. फिरोज ने कहा, ‘हमने कोई गलत काम नहीं किया है. हम अपना यू-ट्यूब चैनल चलाते हैं, जिससे हमारी अच्छी इनकम होती है. यही सच है. यह रेड एक सुनियोजित साजिश है.’ तसलीम की मां ने भी दावा किया कि उनके बेटे पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं.

दूसरी ओर, बीते दिनों बाजार नियामक SEBI ने यूट्यूब के कई चैनलों पर भ्रामक वीडियो डालकर शार्पलाइन ब्रॉडकास्ट लिमिटेड की शेयर कीमतों में हेराफेरी करने के मामले में 9 इकाइयों पर लगाई गई पाबंदी हटाने से इनकार कर दिया था.