Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 2, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. वीडियो बलिया जिले के बेल्थरा रोड स्टेशन का बताया जा रहा है. वीडियो में स्टेशन के मेन गेट पर आरपीएफ का एक जवान बच्चे को पैरों से कुचल कर पीट रहा है. साथ ही एक व्यक्ति खड़ा होकर यह सब देख रहा है. जवान द्वारा पैरों से कुचले जाने के बाद बच्चा उठ कर खड़ा होता है और वहां से भाग जाता है.

मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना से लोगों में काफी रोष है. सामाजिक कार्यकर्ता जसराम राजभर का कहना है कि यह हैवानियत भरी घटना बेहद शर्मनाक है. रेल प्रशासन को तुरंत संज्ञान में लेना चाहिए. आरपीएफ जवान को तत्काल बर्खास्त करना चाहिए.

वहीं, वायरल वीडियो के संबंध में आरपीएफ के एक अधिकारी का कहना है कि जो बच्चे घूम-घूम के भीख मांगते हैं. वह स्टेशन परिसर में ही सुलेशन पीकर नशा करते हैं. वहीं पर यह बच्चा पड़ा हुआ था. नशा करके मेन गेट पर पड़ा था. जो आने जाने वाले लोगों को दिक्कत हो रही थी. वहां से उस बच्चे को हटाना था. वह पूरी तरह से नशे में था. वह उठ नहीं रहा था. उन्होंने भरसक प्रयास किया. पैर से धक्का दिया तो तुरंत उठ कर भाग गया.

वह आरपीएफ का जवान मऊ के इंदारा रेलवे स्टेशन पर पोस्टिंग है. जिसकी रनिंग ड्यूटी बेल्थरा रोड रेलवे स्टेशन पर लगाई गई थी. लेकिन यह आरपीएफ जवान की हैवानियत करतूत की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद क्षेत्रीय लोगों में चर्चाओं का विषय बना हुआ है. यह वायरल वीडियो 2 दिन पहले का बताया जा रहा है. इसको लेकर सामाजिक संगठन का कार्यकर्ताओं ने भी आवाज उठाया है.