Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में बेहतर सुधार के लिए तथा गुणवत्तापूर्ण सेवाऐ प्रदान करने के लिए आज से दस्तक अभियान प्रारंभ हुआ है अभियान का विधिवत शुभारंभ संस्था के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ केसी राणे द्वारा सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय कुमार मुवेल द्वारा बताया गया कि , पूरे माह मैं चलने वाले इस अभियान में 0 से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को विशेष रूप से सेवाएं दी जाएगी जिसमें अति गंभीर कुपोषित बच्चों को पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती करवाना, गंभीर एनीमिया से ग्रसित बच्चों को अस्पताल में भर्ती कर रक्त उपलब्ध कराना, डायरिया के बच्चों का उपचार तथा पुनर्जनी करण घोल के विषय में समुदाय में विस्तृत जानकारी देना जन्मजात विकृति वाले बच्चों की पहचान तथा उनका उपचार छुटे हुए या आंशिक रूप से टीका कृत बच्चों का टीकाकरण नवजात बच्चों में स्तनपान की सलाह पोषण पुनर्वास तथा एसएनसीयू से छुट्टी प्राप्त बच्चों का फॉलोअप, इत्यादि सेवाएं दस्तक दल द्वारा घर-घर जाकर प्रदान की जावेगी मनावर विकासखंड में 52 दस्तक दल बनाए गए हैं तथा 19325शुन्य से 5 वर्ष तक के बच्चों को सेवाएं देने का लक्ष्य रखा गया है खंड विस्तार प्रशिक्षक एचसी पाचुरेकर द्वारा बताया गया कि समुदाय में इसके प्रति जागरूकता लाने के लिए विशेष रुप से नारे लेखन समूह बैठक इत्यादि भी दस्तक दल द्वारा की जावेगी ताकि लोगों में बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाई जा सके एवं वे अधिक से अधिक सेवाओं का लाभ लें सके इस अवसर पर डॉक्टर सुनील देसाई डॉ मोनिका चौहान डॉ राधेश्याम बघेल बीपीएम मुकेश पाटीदार बीसीएम कमल रावल सुपरवाइजर आनंद सिंह जर्मन हुकुम रावत सुपरवाइजर सुनीता गायकवाड बाबूलाल इसके मुकेश सोलंकी तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे।