Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

*अमानगंज क्षेत्र तहसील अमानगंज के अंतर्गत एशिया का सबसे बड़ा जीके प्लांट कंपनी के ट्रांसपोर्ट व वाहनों द्वारा हो रही क्षेत्र में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में अमानगंज……..।

प्रदीप अवस्थी रिपोर्टर

लोकेशन – अमानगंज

*अमानगंज क्षेत्र तहसील अमानगंज के अंतर्गत एशिया का सबसे बड़ा जीके प्लांट कंपनी के ट्रांसपोर्ट व वाहनों द्वारा हो रही क्षेत्र में विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में अमानगंज क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों से आ हुई जनता ने अमानगंज तहसीलदार को मुख्यमंत्री, पशुपालन मंत्री, पन्ना कलेक्टर एसपी के नाम से ज्ञापन सौंपा*
आज दिनांक 18/07/2023 दिन मंगलवार को अमानगंज नगर के गांधी चौराहे पर अमानगंज क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आ हुई जनता ने एशिया का सबसे बड़ा प्लांट जो अमानगंज तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा में लगा है उसके विरोध में जनता ने भारी नारेबाजी की ओर जे के सीमेंट कम्पनी के ट्रांसपोर्ट वाहनों द्वारा क्षेत्र के विभिन्न सड़क दुर्घटनाओं के संबंध में जनता ने भारी आक्रोश दिखाया क्योंकि दो दिन पहले रविवार रात्रि में एक लापरवाह ट्रक चालक के द्वारा गौवंश को कुचल दिया था इस घटना से क्षेत्र की जनता में भारी आक्रोश और हिंदू समाज के संगठनों भी घोर निंदा की थी उसी विषय को लेकर आज दिन मंगलवार को समस्त जनता ने अमानगंज तहसीलदार आशुतोष मिश्रा को गांधी चौक में बुलाकर ज्ञापन दिया क्षेत्र की जनता ने जेके कंपनी गेट के सामने अमानगंज शराब ठेकेदार के द्वारा वहां शराब बिक्रय की जा रही है शराब ठेकेदार के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाए जनता का कहना था पास में ही शराब मिलने के कारण ट्रक चालक शराब पीकर ट्रक चलाते हैं जिससे आए दिन इस प्रकार की घटनाएं होती हैं अमानगंज तहसीलदार आशुतोष मिश्रा ने सभी को आश्वासन दिया है मैं जल्द ही अपने उच्च अधिकारियों से बात करके इसका निराकरण कराने का प्रयास करूंगा
आज ज्ञापन देने वालों में प्रमुख संगठन के हिंदू संगठन के प्रमुख दायित्व वान कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे लोकेंद्र सिंह, मनीष तिवारी, अरुण पांडे, सरपंच पगरा रामलाल चौधरी, पुष्पराज सिंह, राम करण पाठक, अनिल पाठक, मोनम पाठक, कमल सिंह राजपूत, पूर्व सरपंच पगरा बृज किशोर पाठक, समस्त जनता जनार्दन उपस्थित रही