Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

मैहर – 25 जुलाई को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रस्तावित दौरे के दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रभात द्विवेदी दद्दा ने मैहर की बहुप्रतीक्षित मांगो से अवगत कराने हेतु आदर सहित मुलाकात की अनुमति हेतु प्रशासन को पत्र लिखा है।जिसमे उन्होने मां नर्मदा का पवित्र जल से आज तक मैहर वासियों को वंचित रखने का विषय प्रमुखता से उठाया है।साथ ही अति शीघ्र मैहर में मां नर्मदा का जल लाने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की इच्छा जाहिर की है।साथ ही मैहर को पूर्ववर्ती कमलनाथ सरकार के मैहर को जिला बनाने के निर्णय पर पुनर्विचार कर उसमे अमल करते हुए मैहर की जनभावनाओं का सम्मान करते हुए मैहर को जिला घोषित करने को मांग की है। एवं मुख्यमंत्री द्वारा उप चुनाव के दौरान की गई घोषणाएं जो अभी भी 70% अधूरी है उनको पूरा करने की मांग के साथ साथ शहरी क्षेत्र की बदहाल ट्रेफिक व्यवस्था के साथ मैहर के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़े भयानक बेरोजगारी के सवाल को भी पत्र में प्रमुखता से उठाया है।उक्त सभी जायज मांगो के सिलसिले में श्री द्विवेदी ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की इच्छा जाहिर की है।उनका कहना है कि वे मुख्यमंत्री से आदर सहित मुलाकात करके इन मांगों से अवगत कराएंगे।साथ ही जनहित ऐसी मांगों का मांग पत्र सौपते हुए इन्हें पूरा करने का आग्रह करेंगे।