Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर



*मांडू(मालवा)*

मध्यप्रदेश में ऐसी कई जगहें हैं, जो किसी रहस्य से कम नहीं है । देखा जाए, तो इन जगहों को देखने के लिए वो पर्यटक सबसे ज्यादा आते हैं। ऐसी ही एक जगह है मांडू नगरी। सिटी ऑफ जॉय के नाम से मशहूर 12 दरवाजों से महलों तक हरियाली से पटा बाज बहादुर और रानी रूपमती के प्रेम का साक्षी अभेद्य गढ़ों का नगर, अकल्पनीय रानी रूपमती और बाजबहादुर के अमर प्रेम की साक्षी मांडू नगरी मध्यप्रदेश के धार जिले में है।

राजाओ की नगरी मांडू में रविवार से पर्यटकों के लिए रात्रि नौ बजे तक जहाज महल को खुला रखा गया । रानी रूपमती की नगरी मांडू में लाइटिंग वगैरह लगाई गई मनमोहक लाइटिंग से पूरा जहाज महल जगमग आ रहा ऐसा लगता है । मानो आसमान के तारे सारे जहाज महल पर उतर गए हैं । जहाज महल देखकर पर्यटक भरपूर आनंद ले रहे हैं और रात्रि की चकाचौंध लाइटिंग में जहाज महल और रानी रूपमती महल का कुछ अलग ही नजारा है । पर्यटक तो ठीक है मांडू के आसपास के और मांडू के लोग भी रात्रि में इन नजारों को देखने हुजुम यहां आ रहे हैं । झिलमिलाती रोशनी मैं जहाज महाल का नजारा बयां करना नामुमकिन है ।