
एक और ज्योति मौर्य जैसा मामला बस्ती से सामने
आया है. धर्मसिंहपुर गांव के रहने वाले अमित कुमार की शादी वर्ष 2011 में अर्चना से हुई थी. शादी के बाद पत्नी पति से आगे पढ़ने की जिद करने लगी. पत्नी की इच्छा पूरी करने के लिए पति ने गोरखपुर स्थित राज पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज में दाखिला कराया. पति का कहना है कि पत्नी की पढ़ाई के लिए पुश्तैनी खेत तक भी बेच दिया.
पैरामेडिकल कोर्स पूरा होने के बाद पत्नी की नौकरी लग गई. पति का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद पत्नी का हाव भाव बदल गया. मुलाकात के लिए जाने पर पत्नी उससे दूरी बनाने लगी. बाद में पता चला कि राज पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज प्रबंधक के भांजे से पत्नी का प्रेम प्रसंग चल रहा था.

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*