Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

महिला का आरोप, पति ने आत्महत्या नहीं की उसकी हत्या की गई है, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, जांच पर उठाए सवाल, पुनः निष्पक्ष जांच करने के लिए कलेक्टर को दिया आवेदन….

आरिफ हुसैन रिपोर्टर

अलीराजपुर में जन सुनवाई के दौरान कानपुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर से गुहार लगाई, नानपुर थाना क्षेत्र की पुलिस की कार्रवाई में की लीपापोती के आरोप मृतक की पत्नी झापड़ी बाई ने लगाते हुए बताया कि मेरे पति की हत्या हुई है, एवं उसकी निष्पक्ष जांच पुलीस से करवाई जाए। मृतक की पत्नी ने बताया कि मेरे पति की पेड़ से गिरने से मृत्यु नहि हुई है, उसकी हत्या की गई है। वहीं मृतक के भतीजे कमलेश ने बताया की हमने पुलीस को पूरी घटना बताई है उसके बावजूद पुलिस ने अभी तक उन पर कोई करवाई नहीं कि है। पीड़ितों ने न्याय की गुहार लगाते हुए बताया कि दिनांक 8/6/ 2023 को हमारे गांव के मोहनी पिता लक्ष्य एवं कैलाश पिता नवल सिंह दोनों अलग-अलग उस दिन गुजरात मजदूरी गए थे, इन दोनों ने आरोपी गणों से मेरे पति माल सिंह से झगड़ते देखा था। यह की मोनी एवं कैलाश जब मजदूरी से वापस आए तब लोगों ने बताया कि हमने गुजरात जाते समय मृतक माल सिंह से झगड़ा करते देखा था। बता दें कि आरोपी गण का मृतक से जमीन का पूर्व से विवाद है। तथा माल सिंह की हत्या के दिन से ही आरोपी गांव छोड़ कर चले गए हैं, वहीं पुलिस का कहना है कि मृतक की मृत्यु पेड़ से गिरने से हुई है।

बाइट:झापड़ी बाई, मृतक कि पत्नी

बाइट:-कैलाश, मृतक का भतीजा