
राजधानी दिल्ली के रोहिणी में जिम में वर्कआउट (Workout in GYM) करते समय ट्रेडमिल (Tredmill) में करंट आ गया, जिससे युवक की मौत हो गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. मामले की
जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जायजा लिया. इस मामले में जिम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार, यह घटना दिल्ली के रोहिणी की है. रोहिणी सेक्टर 19 में रहने वाला सक्षम प्रूथी रोहिणी इलाके में ही जिम्प्लेक्स फिटनेस जोन में एक्सरसाइज करने जाता था. सक्षम ने बीटेक कर रखा था. वह गुरुग्राम की एक कंपनी में काम करता था.
मंगलवार सुबह करीब 7.30 बजे जब सक्षम एक्सरसाइज कर रहा था, उसी दौरान ट्रेडमिल में करंट दौड़ गया. इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई. घटना के बाद युवक को ले गए हॉस्पिटल, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन