Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

अखिल भारतीय सिर्वी महासभा प्रांतीय अध्यक्ष सीए भगवान लछेटा के नेतृत्व में नेहा काग के प्रकरण को लेकर मनावर पुलिस प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

शकील खान रिपोर्टर

मनावर। ग्राम लुन्हेरा सड़क से विगत दिनों नेहा पिता गोविंद काग के लापता होने से पुलिस थाना मनावर में परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, परंतु 1 माह 20 दिन होने के बावजूद मनावर पुलिस प्रशासन द्वारा नेहा को परिजनों के सुपुर्द नहीं किया गया। इससे ग्राम लुन्हेरा के सिर्वी समाज के आह्वान पर आज गुरूवार को केन्द्रीय समिति सदस्य मोहन भायल, अखिल भारतीय सिर्वी महासभा मप्र के प्रांतीय अध्यक्ष सीए भगवान लछेटा, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश मुकाती वीआईपी, प्रान्तीय न्याय सचिव एडवोकेट बाबुलाल गेहलोत, राजनीतिक सचिव अशोक सतपुड़ा, भवन निर्माण सचिव जगदीश जमादारी, ओंकारेश्वर ट्रस्ट उपाध्यक्ष भानालाल सोलंकी, महेश्वर ट्रस्ट उपाध्यक्ष लक्ष्मण परिहार, निमाड़ जिलाध्यक्ष राधेश्याम मुकाती, मनावर तहसील अध्यक्ष संदीप सेप्टा, कुक्षी तहसील अध्यक्ष जितेंद्र शिन्दे, गंधवानी तहसील अध्यक्ष किशोर काग, जिला पंचायत सदस्य कपिल सोलंकी व गणेश जर्मन, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अजय राठौर, सिर्वी महासभा युवा संगठन जिलाध्यक्ष नरेन्द्र देवड़ा, प्रदेश प्रतिनिधि लखन काग एवं सोहन वीआईपी के नेतृत्व में पुलिस थाना मनावर पर थाना प्रभारी निरज बिरथरे को ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में परिजनों ने बताया कि हमें शंका है कि अंकित पिता राजेंद्र पडियार जाति कलाल जो कि ग्राम लुन्हेरा में ही अपने मामा के घर रहता था, हमें षंका है कि वह लड़की को भगाकर ले गया है। षंका के आधार पर हमने गांव के ही लड़के के दोस्तांे के नाम भी पुलिस को बताए है, जिन्हों भगाने में सहयोग किया है, उन्हें बुलाकर पूछताछ करने की बात की। हम चाहते है कि नेहा के बयान परिजनों के समक्ष कराए जाए, नहीं तो फिर समाजजन चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। जिसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की रहेगी। इस दौरान मनावर, कुक्षी, गंधवानी तहसील से समाज बंधु उपस्थित थे।

थाना प्रभारी नीरज बिरथरे ने समाज बन्धुओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि नेहा प्रकरण में पुलिस प्रशासन पुरी मुस्तैदी से अपना कार्य कर रही है। हम जानकारी मिलने पर सर्चिंग भी करवा रहे है। लड़के के मामा व उसके पिता को हमने पता लगाने के लिए थाने पर लाकर पूछताछ भी की है, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर भी लगे हुए है, शीघ्र ही नेहा की खोज कर परिजनों के सामने बयान कराने का प्रयास कर रहे हैं।

फोटो20एमवीआर01 मनावर थाने पर सिर्वी समाज बंधु ज्ञापन सौंपकर चर्चा करते हुए।