Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 12, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

डॉ मुखर्जी के बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता : जैन

भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने जो स्वप्न देखा था आज उसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया। डॉ. मुखर्जी के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। भारत की एकता और अखंडता के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर देने वाले डॉ० मुखर्जी जी का आदर्श व्यक्तित्व प्रत्येक देशवासी के लिए प्रेरणा है: यह बात भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली ने कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह सिकरवार के नेतृत्व में गुना जिले सभी मंडलो में बूथ स्तर पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी एवं महान शिक्षाविद डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की बलिदान दिवस 23 जून से 6 जुलाई को उनकी जयंती तक पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रत्येक बूथ पर पौधारोपण, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न सेवा कार्य को लेकर मंडल के सभी बूथों पर सेवाकार्य अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज उनकी जयंती पर भाजपा मंडल गुना के बार्ड 6 में मुख्यअतिथि जिला सोशल मीडिया प्रभारी विकास जैन द्वारा महापुरुष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर महापुरुष की जयंती मनाई गई। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नन्ही सी विटिया के हाथों वृक्षारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया। इस मोके पर मंडल महामंत्री पवन खटीक, बार्ड अध्यक्ष भगवाल लाल देलवार, ओमप्रकाश कुशवाह, धर्मेश ओझा, कृपाण सिंह कुशवाह, रियाज अहमद, प्रमोद ग्वाल, हेमन्त कुशवाह सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री जैन ने कोरोना संकट की घड़ी में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य करते हुए जिस धैर्य और हिम्मत का परिचय दिया है वह सराहनीय है। कोविड की दूसरी लहर के दौरान पार्टी कार्यकर्ता सेवा ही संगठन में लगातार जनता की सेवा में लगे थे उन्होंने कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि प्रत्येक कार्यकर्ता हर वक्त इसी तरह सेवा के लिए तत्पर रहें। कोरोना की तीसरी लहर से बचने टीकाकरण अभियान में लोगों के अंदर से भ्रम को दूर कर जागरूक करें एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगतप्रकाश नड्डा जी के नारे को साकार करते हए मेरा बूथ टीका युक्त बूथ बनाएं तो निश्चित ही कोरोना हारेगा ओर देश जीतेगा।
गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट