कन्हरगांव पुलिस चौकी के समीप तिघरा मार्ग पर ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर
उमरेठ थाना अंतर्गत कन्हरगांव चौकी के समीप तिघरा मार्ग पर शाम के समय करिबन 7: से 8:बजे कन्हरगांव निवासी मुन्ना विश्वकर्मा एवं उनके साथी प्रताप टांडेकर तिगरा तिगाई से काम कर कन्हरगांव वापस आ रहे थे तभी कन्हरगांव की ओर से तेज रफ्तार से आते नीले रंग का न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर से टक्कर हो गई मोटरसाइकिल चालक मुन्ना विस्वकर्मा और प्रताप टांडेकर को गंभीर चोटें आई हैं वही मानकादेही कला का ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया कन्हरगांव चौकी प्रभारी बलवंत सिंह तेकाम ने बताया ग्राम पंचायत तिगाई तिगरा तिराहा पर ट्रैक्टर-ट्राली एवं मोटरसाइकिल से एक एक्सीडेंट होने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया वहीं घटनास्थल से ट्रैक्टर ट्राली को कन्हरगांव पुलिस ने जप्त कर विवेचना की जा रही है पता लगा है ट्रैक्टर ट्राली मानकादेही कला की है लोगों से पूछताछ की जा रही।
बुध्दनाथ चौहान की रिपोर्ट


More Stories
सतना की सहायक जेल अधीक्षिका ने 14 साल की सजा काट चुके कैदी से रचाई शादी
जनगणना 2027: पर्यवेक्षक एवं प्रगणकों का प्रशिक्षण , द्वितीय बैच का प्रशिक्षण आरम्भ
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*