शकील खान रिपोर्टर



मनावर / अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद का जन्म दिवस कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओ और पदाधिकारियों ने सिंघाना रोड स्थित चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लोकेश पाटीदार नगर कांग्रेस अध्यक्ष ओम सोलंकी वरिष्ठ नेता निरंजन डावर ,पार्षद लक्ष्मी जाट, आईटी सेल विधानसभा अध्यक्ष श्याम प्रजापत आदि ने चंद्रशेखर आजाद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 15 वर्ष की आयु में ही वह आजादी की लड़ाई में कूद गए थे। उन्होंने अपना सर्वस्व जीवन देश को समर्पित कर दिया ।
इस अवसर पर जिला महासचिव महेंद्रसिंह राठौर , ,मलखान पटेल , , अनिल तिवारी , कमल जैन , अरुण गर्ग , हरीश खंड़ेलवाल , दिलिप पटेल, मनोज सवनेर, रितेश सेन, दिलिप सिन्घार , मुकेश शीवदे ,सिराज मंसुरी , सुनील स्टार , आरीफ़ मंसुरी, निधी जाट ,गब्बर सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन