Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पं संदीप शर्मा रिपोर्टर

*जनसेवा मित्रों के माध्यम से मिली शिकायत पर कलेक्टर ने कराई त्वरित कार्यवाही*

कटनी। प्रदेश शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की महत्वाकांक्षी पहल के तहत नियुक्त किए गए जनसेवा मित्रों के माध्यम से प्राप्त हो रही शिकायतों कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा निरंतर प्राथमिकता से कार्यवाही कराई जा रही है। इसी क्रम में विगत दिनों जनसेवा मित्रों के माध्यम से प्राप्त वृद्धावस्था पेंशन और दिव्यांगता प्रमाण पत्र संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण कराया गया।
*हल हुई ये समस्या*
क्षेत्र में लगातार सर्वे के दौरान जनसेवा मित्रों को ग्राम बुजबुजा निवासी 13 वर्षीय दिव्यांग सुधा कोल पिता धूरन कोल और दिव्यांग शकुंतला बाई के दिव्यांंगता प्रमाण पत्र न बन पाने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी। जनसेवा मित्रों के माध्यम से ये शिकायतें कलेक्टर श्री प्रसाद के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा इसके तत्काल जांच कर निराकरण के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश पर अधीक्षक जिला चिकित्सालय कटनी द्वारा इनकी जांच कराकर इनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया। इसी प्रकार ग्राम हरदुआ ग्राम पंचायत भनपुरा न. 1 जनपद पंचायत कटनी निवासी जमुना प्रसाद कोल के राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत न होने की शिकायत कलेक्टर श्री प्रसाद के समक्ष जनसेवा मित्र के माध्यम से आई। जिसे तत्काल संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर श्री प्रसाद द्वारा इसके निराकरण के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कटनी को दिए गए। कलेक्टर श्री प्रसाद के निर्देश के परिपालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत द्वारा उक्त शिकायत का निराकरण करते हुए जमुना प्रसाद कोल की राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्वीकृत कर दी है।