Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

पुनर्निर्माण को तरसता देवरा महादेव मंदिर मुख्यमंत्री महोदय के आश्वासन के बाद भी पुरातत्व विभाग उदासीन
मनावर क्षेत्र की सबसे प्राचीन सनातन धरोहर देवरा महादेव मंदिर पुरातत्व विभाग की उदासीनता की उपेक्षा का शिकार प्रतीत होता है जबकि ऐसी भव्य एवं दिव्य सनातन की धरोहर को सहेजने के लिए स्वयं संत श्री श्री 1008 योगेश जी महाराज के द्वारा मुख्यमंत्री महोदय से व्यक्तिगत चर्चा की गई थी विगत दिनों मुख्यमंत्री महोदय नशा मुक्ति कार्यक्रम में बालीपुर धाम पधारे थे ऐसे में उनका आगमन एवं मंदिर पुनर्निर्माण हेतु आश्वासन समस्त धर्म प्रेमी जनता को देवरा मंदिर पुनर्निर्माण के लिए एक सपना साकार होने स्वरूप लग रहा था परंतु दुर्भाग्य वश यह काम अभी तक चालू नहीं हो पाना सनातन प्रेमियों के लिए हताश करने वाला है मुख्यमंत्री महोदय को राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय पुरातत्व समिति के सलाहकार सदस्य श्री सुमेरसिंह जी सोलंकी एवं जिला पंचायत सदस्य कपिल जी सोलंकी के द्वारा भी ज्ञापन देकर मांग करने के बावजूद यह कार्य नहीं हो पाना सरकार और विभागीय लापरवाही है।

रामराज्य वास्तविकता या सिर्फ छलावा
भारतीय जनता पार्टी विश्व को सबसे बड़ी पार्टी है अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए अपने आपको सनातनी पार्टी के रूप में प्रदर्शित करती है परंतु वास्तविकता में यदि हम इस पार्टी की कथनी और करनी का अध्ययन करें तो यह छलावा मात्र सा लगता है ऐसा कहना इसलिए भी जरूरी है कि एक तरह जहां मांडव में मुगलकालीन किले एवं मकबरों को चमकाने के लिए तो सरकार के पास पैसा है लेकिन देवरा महादेव मंदिर के लिए विगत 3 वर्षों से मंदिर पुनर्निर्माण का प्रयास होने के बावजूद कहीं कोई भी प्रयास सरकार की ओर से नहीं किया गया है, दिया है तो सिर्फ आश्वासन । इसलिए वर्तमान समय में बीजेपी सरकार होने के बावजूद सभी सनातन प्रेमियों का रामराज्य युग का प्रतीत करना सिर्फ छलावा मात्र है

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री के द्वारा आश्वासन भी अधूरा
फरवरी 2022 को पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री माननीय उषा ठाकुर जी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात कर मंदिर पुनर्निर्माण हेतु ज्ञापन दिया गया था जिसके उपरांत उन्होंने मंदिर पुनर्निर्माण का मौखिक आश्वासन दिया था परंतु आज तक उनके द्वारा भी कोई लिखित या विभागीय मदद नहीं मिली है ।

विधानसभा में प्रश्न उठाने पर भी कोई कार्यवाही नहीं
मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा के द्वारा विधानसभा में मंदिर के लिए प्रश्न उठाया गया एवं मंदिर पुनर्निर्माण की मांग की गई थी परंतु सरकार के द्वारा सिर्फ सांत्वना पूर्वक जवाब देकर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है वही कांग्रेस युवा नेता राधेश्याम मुवेल ने महिलाओं के साथ मन्दिर निर्माण के लिये राज्यपाल के नाम मनावर अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन भी दिया है

पुरातत्व विभाग की उदासीनता
पुरातत्व विभाग से विगत 3 वर्षों से मंदिर संरक्षण एवं पुनर्निर्माण की मांग की गई जिसमें पुरातत्व के पश्चिम क्षेत्र संभागीय अधिकारी श्री देवी प्रसाद जी पांडे से कई बार मौखिक चर्चा हुई उन्होंने आश्वासन दिया कि हां हम ग्राम समिति से सहमति के बाद करते हैं परंतु जब ग्राम समिति की सहमति दे दी गई तो उन्होंने जमीनी विवाद का हवाला देकर कार्य को शिथिल कर दिया जब बार-बार निवेदन किया तो उन्होंने आश्वासन देकर कार्य को टालने की बात कही एवं जमीनी विवाद का हल करके पुनर्निर्माण की बात कही ।भोपाल व इन्दौर से पुरातत्व के अधिकारी आसुतोष व इजीनियर खान सर्वे करने आयें थे जो हमेशा फोन पर गुमराह कर नई कहानी बता कर उलझा रहे है

उद्योग जगत के प्रभाव की आशंका
वर्तमान में अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री के द्वारा सीतापुरी एवं देवरा की जमीनों का अधिग्रहण किया गया है तो कहीं ना कहीं इन संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि इनके प्रभाव के कारण यह मंदिर पुरातत्व में नहीं लिया गया है क्योंकि इसको पुरातत्व विभाग में लेने के बाद फैक्ट्री के द्वारा खुदाई प्रभावित हो । वर्तमान सरकार औद्योगिकीकरण की अंधी दौड़ में अपनी संस्कृति का विनाश कर रही है ऐसा प्रतीत हो रहा है मुगलों ने सिर्फ मंदिर तोड़े पर यह सरकार उनको पूरा बर्बाद करने के प्रण बद्ध लग रही है ।