Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

गुना वैक्सिनेशन के आंकड़ो में पहुचा 3 लाख के पार,जिले में लगा 3 लाख 8 हजार 292 लोंगो को लगा कोरोना टीका

गुना। कोरोना मुक्त मध्यप्रदेश बनाएं आओ वेक्सीन लगवाए कार्यक्रम के तहत गुरुवार को जिले में टीकाकरण केन्द्रों पर कोविशील्ड का पहला एवं दूसरा डोज़ का टीका लगाया गया। सेवा ही संगठन 2 के तहत भाजपा जिला टीकाकरण प्रभारी विकास जैन नखराली द्वारा टीकाकरण केंद्र पर अपनी सेवाएं देते हुए मीडिया के माध्यम से बताया की गुरुवार को दोपहर 12 बजे तक गुना जिले में 3 लाख लोंगो के टीका का आंकड़ा पार कर लिया है। श्री जैन ने बताया की जिले में आज दिनांक तक 3 लाख 8 हजार 292 लोंगो को पहले एवं दूसरे डोज का टीकाकरण हो चुका है। जिसमे पहला डोज 2 लाख 60 हजार एवं दूसरा डोज 48 हजार 292 से अधिक लोगों का टीकाकरण किया गया। लोगों में टीकाकरण को लेकर जबरदस्त उत्साह है। इसके लिए जिलेवासियों का योगदान सराहनीय रहा। जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है। टीकाकरण को लेकर लोंगो में काफी उत्साह है। 8 जुलाई गुरुवार को 73 केन्द्रों पर 10 हजार 380 लोंगो का टीकाकरण किया गया। वही नगर में 7 केन्द्रों पर 3085 लोंगो को कोविशील्ड के पहले एवं दूसरा डोज लगाया गया तो सरस्वती शिशु विधा मंदिर कोवेक्सीन का सिर्फ दूसरा डोज का टीका लगाया।
श्री जैन ने बताया कि टीकाकरण को लेकर लोगो मे काफी उत्साह था वेक्सिननेसन सेंटर पर सुबह से ही लंबी लंबी कतारें देखने को मिली। नगर के केन्द्र जिसमें मानस भवन में 874, शहरी स्वास्थ्य केंद्र बूढ़े बालाजी 545 , कुसमोदा 445, रोटरी भवन 408, सिविल डिस्पेंसरी केंट 437, उत्कृष्ट विद्यालय में 256 लोंगो को कोविशील्ड का पहला एवं दूसरा डोज का टीका लगाया गया। तो वही सरस्वती शिशु विधा मंदिर महावीर पूरा में 120 लोंगो को कोवेक्सिन का सिर्फ दूसरा डोज का टीका लगाया गया।
वही मानस भवन गुना में 874 लोंगो को टीका लगाकर जिले के सभी केन्द्रों में प्रथम रहा।
इस मौके पर जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सुदर्शन कुशवाह एवं उनकी पूरी टीम जिले के सभी टीकाकरण केन्द्रों पर व्यवस्थित टीका लगे इसके लिए सभी केन्द्रों का निरीक्षण कर जायदा लेते रहे। वही रोटरी क्लब में दिव्यांग ने स्वप्रेरणा से आकर कोरोना टीका लगवाया। साथ ही नगर के केंद्र मानस भवन व अन्य केन्द्रों पर वेक्सिनेशन को लेकर महिलाओं एवं युवाओं टीका को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है वह अपनी बारी आने पर अपना पहला एवं दूसरा डोज का टीका लगवा रहे है।
गुना से मोहन शर्मा की रिपोर्ट