Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कोरोना महामारी के समय भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डालकर की जनसेवा …हितानंद शर्मा

बुध्दनाथ चौहान की रिपोर्ट

प्रदेश सह-संगठन महामंत्री ने जिला पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षो को सम्बोधित किया
छिंदवाड़ा:- समाजसेवा,जनसेवा करने के अवसर आते है तो अवश्य करना चाहिए। कोरोना महामारी में भाजपा कार्यकर्ताओ ने अपनी जान जोखिम में डाल लोगो की सेवा की। लेकिन कोरोना अभी गया नहीं है। इसलिए सभी नागरिकों को कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करना चाहिए। पार्टी कार्यकर्ता भी इस बात का ध्यान रख रहे हैं और पार्टी इस प्रकार के बड़े कार्यक्रम भी नहीं कर रही है। अभी सजगता बहुत जरूरी है, हम दोबारा कोरोना के खतरे में पड़ जायें इसलिए प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहते हुए काम करना है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह-संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कही।
वे स्थानीय भाजपा कार्यालय में नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों और मण्डल अध्यक्षो की परिचयात्मक बैठक में बोल रहे थे। उन्होंने उपस्थित मण्डल अध्यक्षो से कोरोना काल में किए गए सेवा कार्य और भाजपा द्वारा 21 जून से 6 जुलाई तक किये गए विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी ली।

श्री हितानंद शर्मा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए प्रदेश शासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं और समाज भी अपना पूरा सहयोग दे रहा है। सरकार गंभीरता के साथ प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपडेट कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी का संगठन प्रत्येक गांव में दो स्वास्थ्य स्वयं सेवक नियुक्त कर रहे है, जिसमें एक महिला, एक पुरुष होगा। प्रत्येक ब्लॉक पर तीन लोगों की समिति बन गई है। श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा जी के आव्हान पर अब इस कार्य को गति से करने के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के संकट में भारतीय जनता पार्टी जमीन पर उतरकर काम कर रही है।
प्रधानमंत्री जी ने जो काम किया, उसके लिये दुनिया करती है सम्मान
श्री शर्मा ने कहा कि आजादी के बाद से स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर कांग्रेस क्या करती रही? मोदी जी के आने के बाद अनेक क्षेत्रों में डेवलपमेंट हुआ और स्वास्थ्य स्ट्रक्चर पर सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ती हैं। लेकिन हमें गर्व है कि प्रधानमंत्री जी ने देश में एथेनॉल को अवसर बनाया और आज पूरे देश में एथेनॉल का निर्माण हम कर सकते हैं, जो पेट्रोल और डीजल का एक अच्छा विकल्प बन सकता है। कोविड के संकट में आत्मनिर्भर भारत की कल्पना प्रधानमंत्री जी के द्वारा की गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में किसी भी प्रकार के वैक्सीन पहले दूसरे देशों में लगते थे फिर बाद में भारत को वैक्सीन मिलती थी। यह इतिहास में पहली बार हुआ है कि प्रधानमंत्री जी की इच्छाशक्ति के कारण आज भारत में एक नहीं बल्कि दो स्वदेशी वैक्सीन बन रही हैं। तीसरी वैक्सीन भी आ गई है और 12 वैक्सीनों पर काम चल रहा है। भारत ने वैक्सीन दूसरे देशों को भी वैक्सीन देने का काम किया। श्री शर्मा ने कहा कि कोविड के संकट में प्रधानमंत्री जी ने आगे बढ़कर जो काम किया है, इसलिए दुनिया उनका सम्मान करती है।
श्री शर्मा ने कहा कि बड़े दुख की बात है कि कांग्रेस और विपक्षी दल न तो एक पेड़ लगाते हैं और न ही किसी गरीब की सहायता करते हैं। कांग्रेस के पास केवल सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने का काम बचा है। श्री शर्मा ने अपने सभी,जिला पदाधिकारी और मंडल अध्यक्षों को धन्यवाद देते हुए कहा कि यदि किसी के साथ कोई घटना या दुर्घटना होती है या किसी की मदद करनी होती है तो हम मिलकर यह कार्य करते हैं। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संवेदनशील है। वहीं, देश और प्रदेश में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में बेटियों के लिए काम करने वाली सरकारें है। पार्टी के कार्यकर्ता और सरकार दोनों ही बहुत ही गंभीरता के साथ लोगों के लिए काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शेषराव यादव, विजय झांझरी, कन्हईराम रघुवंशी, अजय चौरे, भाजपा जिला महामंत्री कांता ठाकुर, परमजीत सिंग विज, टीकाराम चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष राहुल मोहोड़, योगेश सदारंग, श्रीमती वर्षिका संजय अग्रवाल, कमलेश उईके, जिला मंत्री अरूण चंदेल, मनोज नेमा, श्रीमती अनिता शर्मा, श्रीमती भारती देशवाडे, जिला कोषाध्यक्ष अनिल गुप्ता, जिला कार्यालय मंत्री अलकेश लाम्बा, जिला सह कार्यालय प्रभारी दिनेशकांत मालवीया, मीडिया प्रभारी संदीप सिंह चौहान, सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, जिला आई.टी. प्रभारी दीपक कोल्हे, सोशल मीडिया प्रभारी अपैण मैद, सह प्रभारी पीयूष बत्रा, मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, शैलेन्द्र रघुवंशी, सुनील रबड़े, कांता सदारंग, शिव मालवी, विजय पांडे, संतोष राय, दिवाकर सदारंग, प्रीति बिसेन, नगर मंडल महामंत्री दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, ओम चौरसिया, राजकुमार बघेल, उपाध्यक्ष मोरेश्वर हिवसे, श्यामराव कपाले, शरद बेंडे, घनश्याम पंजवानी, सरिता मनोज चौरे, जितेन्द्र ठाकुर, जीतसिंह ठाकुर, विजय भूषण गुगनानी, मिलाप चौहान, कुंदन मिगलानी, चंदन रघुवंशी, मंत्री राजेश दौड़के, रोशन सिगनापुरे, हेमा क्षेत्री, पूनम कटरे, नेहा चंचलेश साहू, लक्ष्मी केवलारिया, श्याम साहू, भारती देशवाडे, दीपिका सल्लमे, चन्द्रकुमार बटके, ममता ठाकुर, रानी सूर्यवंशी, सत्येन्द्र सेमेकर, राजकुमारी सतीष साहू, बबलू पराते मनेष सोनी, अरूण गद्रे, अतर अहमद, दुर्गेश नरोटे, श्रवण शर्मा, कमलेश ठाकरे, सुरेन्द्र देशमुख, योगेन्द्र राणा अंकित सोलंकी, बिट्टू मंडराह, अंकित तिवारी, निहाल गोदरे सहित अपेक्षित पदाधिकारीगण मौजूद थे ।