
रावनवाडा पुलिस चौकी में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न हुई पुलिस चौकी रावनवाड़ा परिसर में मुहर्रम त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसमें एसडीएम परासिया श्री पुष्पेंद्र निगम एवं तहसीलदार परासिया अनुकृति मिश्रा तथा थाना प्रभारी रावनवाड़ा (शिवपुरी) उपनिरीक्षक मुकेश डोंगरे के द्वारा मीटिंग में मोहर्रम त्योहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाने एवं आपसी सौहाद्रता बनाए रखने की अपील की गई। इस दौरान प्रशासन ने ताजिया विसर्जन के संबंध में होने वाली समस्याओं को दूर करने की बात कही।इस बैठक में ग्राम सरपंच एवं रावनवाडा के सदर एवं अन्य गणमान्य नागरिक लगभग 50- 55 लोग उपस्थित रहे। एवं पुलिस स्टाफ से एएसआई राजेश नामदेव, आरक्षक भीम सिंह, ओम बघेल, सुमित नागले, सतेंद्र बघेल उपस्थित रहे।

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन