


*लोकेशन अजयगढ़*
रिपोर्टर – विवेक तिवारी
*राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारियों पर रिश्वतखोरी के आरोप*
*समय पर राशन कार्ड नहीं बनने पर धरना प्रदर्शन और उग्र आंदोलन की चेतावनी*
भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदकिशोर अहिरवार के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर राजस्व विभाग के आरआई और पटवारियों पर बीपीएल कार्ड के नाम पर रिश्वतखोरी और दलाली करने के आरोप लगाए गए हैं, नंदकिशोर ने ज्ञापन के माध्यम से चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि पात्र हितग्राहियों के समय सीमा में राशन कार्ड नहीं बनाए गए तो भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी उग्र आंदोलन एवं धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी, श्री अहिरवार ने बताया कि हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा समूचे पन्ना विधानसभा क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनी गई है जहां सबसे ज्यादा समस्याएं बीपीएल कार्ड के नाम पर अवैध वसूली की सामने आई हैं, पात्र होने के बाद भी टीप लगाने के नाम पर मनमानी रिश्वत मांगी जाती है रिश्वत नहीं मिलने पर गरीब लाचार वृद्ध एवं दिव्यांग तक राशन कार्ड से वंचित हैं जिससे उन्हें दाने-दाने को मोहताज होना पड़ रहा है, मामले की जांच और कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है, ज्ञापन के दौरान सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

More Stories
चोरो ने शटर के ताले तोड़कर घटना को दिया अंजाम गल्लों में रखे पैसे चुराए*
कतारबद्ध मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए उत्साह और जिम्मेदारी के साथ मतदान केंद्र पर उपस्थित…
जेके सीमेंट पन्ना द्वारा पुलिस विभाग को 5 नई बोलेरो एवं 4 लैपटॉप भेंट — आईटीआई परिसर में गरिमामय एवं ऐतिहासिक आयोजन